Delhi CJP Protest Live: 'पुलिस जहां रोके, वही आपका जंतर-मंतर', CJP के नए नेता अंजिक्य की समर्थकों से पहली अपील
Delhi Protest LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ...और पढ़ें
-1791628450148_m.webp)
सीजेपी के नए नेता ने दी पहली कॉल
CJP Protest Delhi Live Updates: सीजेपी के 10 अक्टूबर यानी आज प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। अपने पुराने अनुभव से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एक ओर जहां पुलिस ने एनडीएमसी एरिया की किलेबंदी कर दी है, वहीं राजधानी की हर सीमा पर भी कड़ा पहरा है। दिल्ली आने व दिल्ली से जाने वाली 150 से ज्यादा ट्रेनें रद करने के साथ ही दिल्ली मेट्रो के 45 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ तमाम रास्तों और दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी पहरेदारी है।
