कहां हैं नेहा बोरा? AISA का दिल्ली पुलिस से सवाल, अपहरण कर अज्ञात स्थान पर ले जाने का दावा
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस के पास से हिरासत ...और पढ़ें

मंडी हाउस के पास से पुलिस ने नेहा बाोरा को डिटेन किया। फोटो: एक्स
HighLights
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में।
मंडी हाउस के पास 'लेहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन से पहले।
संगठन ने इसे 'अपहरण' बताया, ठिकाने की जानकारी मांगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को शुक्रवार, 16 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
संगठन ने दावा किया कि नेहा को हिरासत में लेने के बाद किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया और उनके पास मोबाइल फोन भी नहीं है।
AISA ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि नेहा कहां हैं और पुलिस उनके ठिकाने की जानकारी दे। संगठन ने इस कार्रवाई को ‘हिरासत नहीं, बल्कि एक बार फिर अपहरण’ करार दिया है।
Where is Neha? Why have they been rushed away in a car with blackened windows without being allowed to meet their lawyers? End the illegal abduction of Neha! Release Neha now! https://t.co/dQL4op0lip
— Neha (@neha_aisa) October 16, 2026
मंडी हाउस के पास से हिरासत में लिया
नेहा बोरा दिल्ली में प्रस्तावित ‘लेहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान उन्हें मध्य दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में हिरासत में लिया गया।
उनसे कुछ समय पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को भी दिल्ली के झंडेवालान स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था।
AISA ने क्या आरोप लगाए?
नेहा बोरा के हिरासत में लिए जाने के बाद AISA से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन्हें अकेले हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।
संगठन ने कहा कि उनके पास फोन नहीं है और दिल्ली पुलिस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें कहां रखा गया है।दिल्ली पुलिस को जवाब देना चाहिए, नेहा कहां हैं? संगठन ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे अपहरण बताया।
