विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अभिजीत दीपके-नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस पर दिल्ली पुलिस का सख्त पहरा; नारेबाजी करने वाले हो रहे डिटेन

Published: Fri, 16 Oct 2026 04:58 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 16 Oct 2026 06:27 PM (GMT+05:30)

दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को तिरंगा यात्रा निकालने के प्रयास में हिरासत में ले लिया है।

पालिका गेट नंबर एक के बाहर नारेबाजी करते प्रदर्शनकारी। मो. साकिब

पालिका गेट नंबर एक के बाहर नारेबाजी करते प्रदर्शनकारी। मो. साकिब

HighLights

  1. अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।

  2. यह कार्रवाई तिरंगा यात्रा निकालने के प्रयास में हुई।

  3. पुलिस ने यात्रा के लिए कोई अनुमति नहीं दी थी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने तिरंगा यात्रा के लिए निकले अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है। दीपके के साथ ही दिल्ली पुलिस ने नेहा बोर को मंडी हाउस से हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इसके लिए दीपके व अन्य सीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी।

जानकारी के अनुसार, दीपके जैसे ही अपने घर से बाहर निकले पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस पर दीपके ने पुलिस से सवाल किया कि आप मुझे क्यों हिरासत में ले रहे हो? तब पुलिस ने कहा कि प्रिवेंटिव मेजर के तहत आपको गिरफ्तार कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-10-16 at 16.26.02

पालिका गेट नंबर एक के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी। फोटो- चंद्र प्रकाश मिश्रा

WhatsApp Image 2026-10-16 at 15.45.54

तिरंगा मार्च के मद्देनजर कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस व अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात। फोटो-मो. साकिब

तब अभिजीत ने पूछा कि मैं को कानून नहीं तोड़ रहा और अकेला जा रहा हूं फिर आप मुझे क्यों ले जा रहे हैं। तो पुलिस ने बोला कि आप वहां नहीं जा सकते। इस पर पुलिस ने कहा, मैं तो वहां जा ही नहीं रहा। आप बता दीजिए कहां जाना है।

WhatsApp Image 2026-10-16 at 15.47.22

सीपी आउटर सर्कल पर जाम लगा हुआ है। फोटो- मो. साकिब

पूरा सीपी छावनी में तब्दील

कनॉट प्लेस के आउटर, मिडिल और इनर सर्किल में भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पूरे कनॉट प्लेस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सेंट्रल पार्क का नजारा देखने लायक है।

पार्क के हर गेट से लेकर अंदर और बाहर चप्पे चप्पे पर दिल्ली पुलिस आए अर्द्ध सैनिक बलों की महिला और जवान की तैनाती की गई है जिससे कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है

WhatsApp Image 2026-10-16 at 16.33.18

WhatsApp Image 2026-10-16 at 17.19.23

पालिका बाजार के बाहर भीड़ बढ़ती जा रही है। नारेबाजी कर रहे हैं नेट भी रुक-रुक कर काम कर रहा है। मो. साकिब

इन सर्किल पर तिरंगा यात्रा शुरू

सभी दुकानों ,पार्किंग, फुटपाथ के अलावा जगह जगह पुलिस ही पुलिस दिख रही है। वहीं इनर सर्कल पर तिरंगा यात्रा शुरू हो गई है।

WhatsApp Image 2026-10-16 at 17.23.03

इनर सर्किल पर तिरंगा यात्रा शुरू

WhatsApp Image 2026-10-16 at 17.23.12

इनर सर्किल के अलावा सारी जगह स्थिति सामान्य है। फोटो- निहाल सिंह

WhatsApp Image 2026-10-16 at 17.38.06

सीपी के इनर सर्किल में जमा प्रदर्शनकारी। फोटो- मो. साकिब

WhatsApp Image 2026-10-16 at 17.26.59

इनर सर्किल में मार्च शुरू हो गया है।

WhatsApp Image 2026-10-16 at 16.31.34

आंसू गैस छोड़ने वाले वाहनों को तैनात किया गया है। फोटो- मो. साकिब

छिपाकर तिरंगा लाकर नारेबाजी करने वाले हो रहे डिटेन

पुलिस किसी को भी तिरंगा यात्रा नहीं निकालने दे रही है। जो लोग छिपाकर इनर सर्किल में आकर तिरंगा निकाल कर नारेबाजी करना शुरु करते हैं ,उन्हें तुंरत पकड़ कर हिरासत में ले लिया जा रहा है। किसी को घूम घूम कर यात्रा नहीं निकालने दिया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-10-16 at 17.47.22

इनर सर्किल में कुछ लोगों ने निकाला तिरंगा मार्च। फोटो- चंद्र प्रकाश मिश्रा

WhatsApp Image 2026-10-16 at 17.47.22 (1)

फोटो- चंद्र प्रकाश मिश्रा