दक्षिणी दिल्ली के आंगनवाड़ी केंद्र में प्रार्थना सभा का आरोप, VHP ने जांच की मांग उठाई
विश्व हिंदू परिषद ने दक्षिणी दिल्ली के एक आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के पोषण के बजाय चंगाई प्रार्थना सभाएं और ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
वीएचपी ने आंगनवाड़ी केंद्र के अनधिकृत उपयोग की जांच मांगी।
बच्चों के पोषण के बजाय चंगाई प्रार्थना सभाओं का आरोप।
दिल्ली सरकार और पुलिस से कार्रवाई की मांग, वीडियो साक्ष्य।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद इंद्रप्रस्थ प्रांत ने विमहंस अस्पताल के पास आदिवासी कैंप क्षेत्र स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-47 के अनधिकृत उपयोग की जांच की मांग की है।
वीएचपी के प्रचार-प्रसार प्रमुख संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत संचालित केंद्र में बच्चों के पोषण और पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के बजाय चंगाई प्रार्थना सभाएं और धर्मांतरण संबंधी गतिविधियां कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि इसका वीडियो साक्ष्य भी सामने आया है। संजीव कुमार ने दिल्ली सरकार से केंद्र की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई तथा दिल्ली पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में गोवंश के कटे सिर-पैर मिलने से हिंदू संगठनों में उबाल, पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम
यह भी पढ़ें- '8 महीनों में 254 हिंदू जिहादी हिंसा के शिकार', विहिप का बड़ा दावा; फास्ट ट्रैक कोर्ट और कड़े कानून की मांग
