विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VHP के आलोक कुमार ने कहा- ऋषि सुनक को लेकर अनर्गल बयान देने वाली कांग्रेस पार्टी ने खो दिया मानसिक संतुलन

By Nemish HemantEdited By: Geetarjun
Published: Wed, 26 Oct 2022 07:27 PM (IST)

भारतवंशी ऋषि सुनक द्वारा ब्रिटेन की सत्ता संभालने के ऐतिहासिक मौके को विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने पूरे देश को ...और पढ़ें

VHP के आलोक कुमार बोले- ऋषि सुनक को लेकर अनर्गल बयान देने वाली कांग्रेस पार्टी ने खो दिया मानसिक संतुलन
VHP के आलोक कुमार बोले- ऋषि सुनक को लेकर अनर्गल बयान देने वाली कांग्रेस पार्टी ने खो दिया मानसिक संतुलन

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भारतवंशी ऋषि सुनक द्वारा ब्रिटेन की सत्ता संभालने के ऐतिहासिक मौके को विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने पूरे देश को गर्वान्वित करने वाला क्षण बताया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि इंग्लैंड में पिछले माह हिंदुओं व मंदिरों को निशाना बनाकर हुए सिलसिलेवार हमलों में हिंदुओं को न्याय मिलेगा। दैनि‍क जागरण से विशेष बातचीत में विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने से हम सभी भारतीयों को गर्व है। संपूर्ण भारत की ओर से उन्हें शुभकामनाएं हैं।

विशेष बात कि ब्रिटिश समाज ने उन्हें स्वीकार कर प्रधानमंत्री पद पर अधेष्ठित किया है। हमें विश्वास है कि वह इंग्लैड को कठिनाईयों से उबार कर संपन्न और सफल राष्ट्र बनाएंगे।

हिंदुओं पर हुए हमले पर न्याय की उम्मीद!

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हमें उम्मीद है कि वे इंग्लैड में सभी धर्मों के आदर की परंपरा और सब नागरिकों को काननू की सुरक्षा दिलवाने में सफल होगें और उनके कार्यकाल में बर्मिंघम समेत अन्य शहरों में पिछले माह हुए हिंदुओं पर सिलसिलेवार हमलों के मामले में पीड़ितों को न्याय मिलेगा। ज्ञात हो कि विहिप ने पूर्व में भी इंग्लैंड के कई शहरों में हिंदुओं पर हुए हमलों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी तथा वहां की पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री लीज ट्रस को पत्र लिखकर हिंदुओं और मंदिरों की सुरक्षा की मांग की थी।

कांग्रेस नेता बेतुके बयान दे रहे

आलोक कुमार ने कहा कि एक तरफ जहां पूरे देश में इसे लेकर उत्सव का माहौल है, वहीं इस गर्वान्वित करने वाले मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बेतुका बयान दे रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि इस पार्टी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।

ये भी पढ़ें- Delhi News: यमुना के निर्दिष्ट घाटों पर होगी छठ पूजा, LG ने CM केजरीवाल को सफाई कराने के दिए निर्देश

बता दें कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर व पी चिदंबरम द्वारा ऋषि सुनक के सहारे स्वदेश को सीख लेने का पाठ पढ़ाते हुए कहा है कि जिस तरह ब्रिटेन ने एक अल्पसंख्यक को अपना प्रधानमंत्री बनाया है, वैसे ही भारत को सीख लेने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- ऋषि सुनक के ब्रिटेन का पीएम बनने पर पाकिस्तान के लोग दे रहे हैं अपनी प्रतिक्रिया, बता रहे हैं पाकिस्तानी