विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: यमुना के निर्दिष्ट घाटों पर होगी छठ पूजा, LG ने CM केजरीवाल को सफाई कराने के दिए निर्देश

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Wed, 26 Oct 2022 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2022 03:49 PM (IST)

दिल्ली में यमुना के निर्दिष्ट घाटों पर छठ महापर्व मनाया जाएगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना घाटों पर ...और पढ़ें

यमुना घाटों पर छठ पर्व की मंजूरी मिली, LG ने CM केजरीवाल को घाटों की सफाई कराने के दिए निर्देश
यमुना घाटों पर छठ पर्व की मंजूरी मिली, LG ने CM केजरीवाल को घाटों की सफाई कराने के दिए निर्देश

नई दिल्ली, जागरण डजिटल डेस्क। दिल्ली में यमुना के निर्दिष्ट घाटों (Yamuna Ghats) पर छठ महापर्व मनाया जाएगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (LG VK Saxena) ने यमुना के गिने-चुने घाटों पर छठ पूजा (Chhath Puja 2022) करने को मंजूरी दे दी है। एलजी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से श्रद्धालुओं के लिए साफ घाट और पानी सुनिश्चित करने को लेकर निर्देश दिए हैं। साथ ही अरविंद केजरीवाल को गुमराह करने और समय से पहले प्रचार करने के प्रति आगाह किया है।

सभी घाटों पर पूजा की अनुमति नहीं

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से 21 अक्टूबर को ट्वीट से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई। एलजी ने कहा कि मेरे सामने यह मामला विचार के लिए रखे जाने से पहले ही उन्होंने इस मुद्दे पर प्रचार कर दिया। सीएम ने कहा कि छठ महोत्सव सभी यमुना घाटों पर मनाया जाएगा, जो भ्रामक है और जनता में संशय पैदा कर सकता है। एलजी ने कहा कि यमुना के केवल निर्दिष्ट घाटों पर पूजा की अनुमति दी गई है।

दिल्ली में छठ को लेकर तैयारी तेज

बता दें कि कोरोना महामारी के दो साल बाद दिल्ली सरकार बड़े स्तर पर छठ पर्व मनाने की तैयारी में है। दिल्ली में छठ त्योहार (Chhath Puja 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की केजरीवाल सरकार ने सभी सुविधाओं के साथ 1100 छठ घाट बनाने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 करोड़ रुपए खर्च किया जा रहा है।

यमुना को प्रदूषित न करने पर विशेष जोर

उपराज्यपाल ने राजस्व विभाग, पर्यावरण विभाग और संबंधित विभाग के अधिकारियों को पर्यावरण की रक्षा के लिए उपरोक्त आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही यमुना के निर्दिष्ट घाटों की ठीक से सफाई, बुनियादी सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने को लेकर निर्देश दिए। 

Chhath Puja 2022: छठ महापर्व को लेकर CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- यमुना घाटों पर पहले की तरह होगी पूजा

भारतीय करेंसी पर गांधी जी संग छपे लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर, अरविंद केजरीवाल ने की केंद्र सरकार से मांग