Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरिता विहार अंडरपास के पास बना यू-टर्न, जाम से राहत

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 31 Mar 2018 07:46 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : यातायात पुलिस की एक पहल से लाखों लोगों को जाम से राहत मिल गई है।

    सरिता विहार अंडरपास के पास बना यू-टर्न, जाम से राहत

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : यातायात पुलिस की एक पहल से लाखों लोगों को जाम से राहत मिल गई है। ओखला से कालिंदी कुंज जाने वाले मार्ग पर सरिता विहार अंडरपास से निकलते ही यू-टर्न बना दिए जाने से अब यहां लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इस यू-टर्न के बन जाने से दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले लोगों को फायदा हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, ओखला से आकर सरिता विहार या फिर मदनपुर खादर गांव जाने के लिए पहले लोगों को शाहीन बाग वाली रेडलाइट से यू-टर्न लेना पड़ता था, जो करीब दो किलोमीटर का चक्कर पड़ता था। वहीं, सरिता विहार से कालिंदी कुंज की ओर जाने वाले लोगों को भी आगे से यू-टर्न लेना पड़ता था। पहले बाइक सवार यहां बने फुट ओवरब्रिज पर बाइक चढ़ाकर सड़क पार करते थे। लेकिन, अब लोगों को इससे काफी सुविधा हो गई है। सरिता विहार अंडरपास से निकलते ही जसोला डिस्ट्रिक्ट सेंटर के सामने यह यू-टर्न बन जाने से अब यहां पर जाम भी नहीं लगता है। यह यू-टर्न सिर्फ छोटे वाहनों के लिए बनाया गया है। बड़े व भारी वाहन इसमें एंट्री न कर पाएं, इसलिए दोनों ओर हाइट बैरियर भी लगाए गए हैं। इस मार्ग से अक्सर आने-जाने वाले सुभाष सिंह ने बताया कि इसकी वजह से उन्हें काफी आराम हो गया है। यू-टर्न नहीं था तो यहां पर काफी जाम लगता था।