विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के 10 लाख लोग बने 'Traffic Prahari', रिपोर्ट करने पर मिल रहा इनाम; मिलीं ढाई लाख शिकायतें

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:21 AM (IST)

दिल्ली में 'ट्रैफिक प्रहरी' ऐप के माध्यम से आमजन ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वालों की रिपोर्ट कर रहे हैं। इस ऐप से 10 लाख से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। इस साल अब तक लगभग ढाई लाख उल्लंघन रिपोर्ट किए गए हैं।

दिल्ली का आम नागरिक ही अब 'ट्रैफिक प्रहरी' की भूमिका में आ चुका है। एआई इमेज

दिल्ली का आम नागरिक ही अब 'ट्रैफिक प्रहरी' की भूमिका में आ चुका है। एआई इमेज

HighLights

  1. 'ट्रैफिक प्रहरी' ऐप से 10 लाख से अधिक लोग जुड़े।

  2. इस साल लगभग ढाई लाख यातायात उल्लंघन रिपोर्ट किए गए।

  3. नागरिकों को रिपोर्ट करने पर इनाम और सुरक्षा मिलती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों की अब खैर नहीं है, क्योंकि दिल्ली का आम नागरिक ही अब 'ट्रैफिक प्रहरी' की भूमिका में आ चुका है।

दिल्ली पुलिस के 'ट्रैफिक प्रहरी' ऐप ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए जनभागीदारी की एक नई मिसाल पेश की है।

इस मुहिम का असर इतना जबरदस्त है कि 31 अक्टूबर तक 10 लाख से अधिक लोग इस ऐप से जुड़ चुके हैं। इस साल इसी अवधि तक करीब ढाई लाख यातायात उल्लंघनों की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।

कैसे काम करता है यह 'डिजिटल पहरा'?

दिसंबर 2015 में 'ट्रैफिक सेंटिनल' के नाम से शुरू हुई इस योजना को 1 सितंबर 2024 को नए अवतार यानी 'ट्रैफिक प्रहरी' के रूप में री-लॉन्च किया गया था। इसके अंतर्गत ऐप में नकद इनाम, प्वाइंट्स और सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लोग बड़ी संख्या में इसका हिस्सा बन रहे हैं।

  • रिपोर्टिंग का तरीका: अगर कोई नियम तोड़ता दिखता है, तो नागरिक को उसकी फोटो या वीडियो के साथ उल्लंघन का प्रकार, तारीख, समय, सटीक लोकेशन और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर ऐप पर अपलोड करना होता है।
  • कार्रवाई की प्रक्रिया: टोडापुर स्थित ट्रैफिक मुख्यालय के प्रवर्तन केंद्र (Enforcement Centre) में इन शिकायतों की बारीकी से जांच होती है। मामला सही पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 133 के तहत वाहन मालिक को नोटिस और चालान भेजा जाता है।
  • प्रहरियों की सुरक्षा: पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शिकायत करने वाले नागरिकों पर किसी भी तरह की कानूनी या सिविल देनदारी नहीं आती। केवल कुछ बेहद गंभीर मामलों में, जहां चालान को कोर्ट में चुनौती दी जाती है, वहीं गवाही के लिए बुलाया जा सकता है।

ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों की रिपोर्ट करने पर कैसे मिलेगा इनाम

क्र.सं.

विवरण

फोटो/वीडियो

अंक

1 यातायात के प्रवाह के विरुद्ध गाड़ी चलाना फोटो 5
2 तीन लोगों का एक साथ सवारी करना (ट्रिपल राइडिंग) फोटो 2
3 दोषपूर्ण नंबर प्लेट फोटो 1
4 सीट बेल्ट के बिना फोटो 1
5 हेलमेट के बिना राइडर/पिलियन राइडर फोटो 2
6 स्टॉप लाइन उल्लंघन / जेब्रा क्रॉसिंग / पीली रेखा फोटो 1
7 लाल बत्ती पार करना (रेड लाइट जंपिंग) वीडियो 3
8 खतरनाक / ज़िगज़ैग ड्राइविंग वीडियो 3
9 गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग वीडियो 2
10 टैक्सी/टीएसआर द्वारा इंकार/अधिक शुल्क/दुर्व्यवहार/उत्पीड़न वीडियो 1

यह भी पढ़ें- दिल्ली तरुण हत्याकांड: भीड़ को उकसाने के आरोपी मोहम्मद इस्माइल को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई

यह भी पढ़ें- दिल्ली Nursery Admission 2027: 820 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं बताए दाखिला मानदंड, आज आखिरी तारीख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।