विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली Nursery Admission 2027: 820 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं बताए दाखिला मानदंड, आज आखिरी तारीख

Published: Sat, 28 Nov 2026 07:55 AM (IST)

राजधानी के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के नर्सरी दाखिले के लिए 820 स्कूलों ने अभी तक दाखिला मानदंड अपलोड नहीं किए हैं। शिक्षा निदेशालय द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 28 नवंबर के करीब आने से अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।

अंतिम तिथि से एक दिन पहले यानी 27 नवंबर तक भी दिल्ली के 820 स्कूलों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

अंतिम तिथि से एक दिन पहले यानी 27 नवंबर तक भी दिल्ली के 820 स्कूलों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

HighLights

  1. 820 निजी स्कूलों ने नर्सरी दाखिला मानदंड अपलोड करने में देरी की।

  2. शिक्षा निदेशालय की 28 नवंबर की अंतिम तिथि नजदीक, चिंता बढ़ी।

  3. अभिभावक दाखिला मानदंड की जानकारी के लिए अभी भी प्रतीक्षारत।

रीतिका मिश्रा, नई दिल्ली। राजधानी के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के नर्सरी दाखिले की तैयारी के बीच बड़ी संख्या में स्कूल दाखिला मानदंड अपलोड करने में पिछड़ रहे हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों को 28 नवंबर तक अपनी वेबसाइट और निदेशालय के पोर्टल पर दाखिला मानदंड अपलोड करने की समयसीमा दी गई है, लेकिन अंतिम तिथि से एक दिन पहले यानी 27 नवंबर तक भी दिल्ली के 820 स्कूलों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

89 स्कूलों की जानकारी लंबित 

निदेशालय के ऑनलाइन डैशबोर्ड के अनुसार, राजधानी के कुल 1837 निजी स्कूलों में से केवल 1017 स्कूलों ने ही 27 नवंबर की देर रात तक दाखिला मानदंड अपलोड किए हैं।

जिला स्तर पर पश्चिमी (बी) जिला सबसे पीछे है। यहां कुल 248 स्कूलों में से 102 ने ही दाखिला मानदंड अपलोड किए हैं, जबकि 146 स्कूलों की जानकारी अब भी लंबित है।

इसके बाद उत्तर पश्चिमी (ए) जिले के 165 स्कूलों में से 69 ने मानदंड अपलोड किए हैं, जबकि 96 स्कूलों ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। दक्षिण पूर्वी जिले के 144 स्कूलों में से 55 ने मानदंड अपलोड किए हैं और 89 स्कूलों की जानकारी लंबित है।

नई दिल्ली जिले का प्रदर्शन बेहतर

नई दिल्ली जिले के 14 स्कूलों में से 12 ने दाखिला मानदंड अपलोड कर दिए हैं। यहां केवल दो स्कूलों की जानकारी लंबित है। उत्तर पूर्वी-प्रथम जिले के 203 स्कूलों में से 152 ने मानदंड अपलोड किए हैं, जबकि 51 स्कूलों ने ऐसा नहीं किया है। दक्षिण जिले में 109 में से 88 स्कूलों ने मानदंड अपलोड किए हैं। वहीं, केंद्रीय जिले के 27 स्कूलों में से 13 स्कूलों ने ही यह प्रक्रिया पूरी की है।

अभिभावकों के लिए चिंता का विषय 

दाखिला मानदंड अपलोड होने के बाद अभिभावक अलग-अलग स्कूलों की अंक निर्धारण प्रणाली, घर से स्कूल की दूरी और अन्य निर्धारित प्राथमिकताओं की तुलना कर सकेंगे। ऐसे में अंतिम तिथि नजदीक होने के बावजूद 820 स्कूलों की ओर से मानदंड अपलोड नहीं किया जाना अभिभावकों के लिए चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 2027 से बदल जाएगा नर्सरी दाखिले का नियम, अब पहली कक्षा से पहले पढ़नी होंगी 3 कक्षाएं

यह भी पढ़ें- दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2027-28: उम्र में एक महीने की छूट से लेकर लॉटरी तक, फॉर्म भरने से पहले पढ़ लें सभी नए नियम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।