विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तख्त पटना साहिब प्रबंधक बोर्ड के अध्यक्ष सरना के खिलाफ बादल गुट ने खोला मोर्चा

By JagranEdited By:
Published: Mon, 25 Sep 2017 09:13 PM (IST)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली: तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधक बोर्ड के अध्यक्ष हरविंदर सिंह सरना के खिलाफ ि

तख्त पटना साहिब प्रबंधक बोर्ड के अध्यक्ष सरना के खिलाफ बादल गुट ने खोला मोर्चा
तख्त पटना साहिब प्रबंधक बोर्ड के अध्यक्ष सरना के खिलाफ बादल गुट ने खोला मोर्चा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली:

तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधक बोर्ड के अध्यक्ष हरविंदर सिंह सरना के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल (शिअद बादल) ने मोर्चा खोल दिया है। इसके लिए कानूनी सहारा भी लिया जा रहा है। इसी कड़ी में शिअद बादल के कब्जे वाली दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) ने पटना साहिब कमेटी के कानूनी संरक्षक पटना शहर के जिला जज को पत्र भेजा है। इस पत्र में बताया गया है कि डीएसजीपीसी द्वारा पटना कमेटी के लिए नामजद सदस्य भजन सिंह वालिया का कार्यकाल इस वर्ष 23 अप्रैल को पूरा हो गया है। इसलिए वह अध्यक्ष पद के चुनाव में भाग नहीं ले सकते थे।

दिल्ली कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने बताया कि वालिया को 23 अप्रैल, 2012 को तख्त पटना साहिब का सदस्य नामजद किया गया था। नियम के अनुसार पटना कमेटी सदस्य का कार्यकाल पांच वर्ष या आम चुनाव के बाद नई कमेटी के अस्तित्व में आने तक होता है। पटना कमेटी के अध्यक्ष के लिए आम चुनाव होना चाहिए था परंतु गैरकानूनी तरीके से कार्यकारणी चुनाव कराकर सरना को अध्यक्ष चुन लिया गया। कुल 15 सदस्यीय पटना कमेटी में मौजूदा समय में दिल्ली से दो सदस्य वालिया व सरना हैं। सरना दिल्ली कमेटी के भी अध्यक्ष रह चुके हैं।