नेहा हत्याकांड का खुला चौंकाने वाला राज, तौफीक ने पुलिस को बताया उसने प्रेमिका को 5वीं मंजिल से क्यों फेंका?
अशोक नगर में अपनी प्रेमिका को पांचवीं मंजिल से फेंककर हत्या करने वाले तौफीक को ज्योति नगर थाना पुलिस ने रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने बताया कि शादी से इनकार करने पर उसने यह हत्या की। वारदात के बाद वह बुर्का पहनकर भागा था। पुलिस ने उसे उसके गृहक्षेत्र रामपुर के टांडा से पकड़ा। युवती की मौत इलाज के दौरान हुई थी। परिवार ने इसे 'लव जिहाद' बताया है।
-1750860691465.webp)
फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। अशोक नगर में प्रेमिका को उसके घर की पांचवीं मंजिल से नीचे फेंककर हत्या करने वाले तौफीक को ज्योति नगर थाना पुलिस ने उसके गृहक्षेत्र रामपुर स्थित टांडा से मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित वारदात के बाद शाहदरा जीटी रोड से रोडवेज बस में सवार होकर रामपुर भाग गया था।
दिल्ली पुलिस ने उसके घर व उसके आसपास जाल बिछाया हुआ था। उसे उसके घर के पास के बाजार से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि शादी से इनकार करने पर उसने अपनी प्रेमिका की हत्या की है। परिवार ने मांग कि है कि आरोपित को फांसी की सजा होनी चाहिए।
लव जिहाद में वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार हिंदू है। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास सूचना मिली थी कि बुर्का पहने एक युवक ने अशोक नगर में पांचवीं मंजिल से एक युवती को घर की पांचवी मंजिल से नीचे फेंका है। युवती के सिर, हाथ, पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है।
गंभीर हालत में युवती को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, इलाज के दौरान रात सवा आठ बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया था। बाद में हत्या की धारा जोड़ी। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया।
टीम को पता चला जिसने वारदात को अंजाम दिया है वह मंडोली रोड बाजार में एक किनारा दुकान पर मजदूरी का काम करता था। वह किराये पर अशोक नगर में रहता था और मूलरूप से टांडा का रहने वाला है। तीन टीमों को पुलिस ने टांडा के लिए रवाना किया। आरोपित का फोन नंबर बंद जा रहा था।
पुलिस ने फोन सर्विलांस पर लगाया। पुलिस की टीमें आरोपित के घर व उसके आसपास सादे कपड़ों में तैनात रही। आरोपित वारदात के बाद टांडा भागा और अपने घर जाने की कोशिश कर रहा था। उसे पता चल गया था कि पुलिस ने उसके घर के पास है। वह घर के नजदीकी बाजार में था। घर वालों से फोन के जरिये संपर्क करने की कोशिश की, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि युवती व उसके बीच पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग था। वह अक्सर युवती के घर जाता था, परिवार के साथ खाना खाता था। युवती के पड़ोसियों को भी उनके रिश्ते के बारे में जानकारी थी। जब उसने युवती से शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। करीब डेढ माह से युवती ने अचानक उससे बात करना बंद कर दिया था।
वह उसका कॉल व मैसेज का भी जवाब नहीं दे रही थी। आरोपित को शक था कि युवती किसी दूसरे से बात करने लगी है। युवती किस वक्त क्या करती है, कहां जाती है। उसे सब पता था। वह पिछले कई दिनों से उसकी हत्या की साजिश रच रहा था। वह एक सप्ताह पहले सीलमपुर गया और वहां से काले रंग का बुर्का खरीदा।
उसने बुर्का इसलिए खरीदा ताकि जब वह हत्या करने के लिए जाए तो कोई उसे पहचान न सके। उसे पता था युवती जिस मकान में रहती है वहां फ्लैट सिस्टम है, फ्लैट के बाहर सीढ़ियां हैं जो सीधे छत पर जाती हैं।
रोजाना युवती पौधों को पानी देने छत पर जाती थी। आरोपित बुर्का पहनकर पहले ही छत पर पहुंच गया था। युवती जैसे ही छत पर पहुंची वह युवक को देखकर वहां से भागने लगी। युवक ने उसे छत से नीचे धक्का दे दिया और वहां से फरार हो गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।