विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घंटों कुर्सी पर बैठने की आदत है तो संभल जाइए, यह आपको बना सकता है डायबिटीज का रोगी; AIIMS एक्सपर्ट्स की चेतावनी

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:31 AM (IST)

कुर्सी पर बैठकर काम करना, घंटों स्क्रीन देखना और शारीरिक निष्क्रियता टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ाती है, खासकर बच्चों में। एक्सपर्ट्स बचपन से ही स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह देते हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बैठे रहने, स्क्रीन टाइम से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ा।

  2. अनियमित खानपान, नींद की कमी, तनाव भी प्रमुख कारक।

  3. विशेषज्ञ बचपन से स्वस्थ आदतें, शारीरिक गतिविधि अपनाने की सलाह देते हैं।

अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। सुबह से शाम तक कुर्सी पर बैठकर काम करना, घंटों मोबाइल या कंप्यूटर की स्क्रीन देखते रहना और शारीरिक गतिविधियों से दूरी बनाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। ऐसी जीवनशैली टाइप 2 डायबिटीज यानी मधुमेह का खतरा बढ़ाती है।

बच्चों में भी यह खतरा बढ़ रहा है। अनियमित खानपान, अत्यधिक प्रसंस्कृत भोजन, पर्याप्त नींद नहीं लेना और लगातार तनाव भी इसके कारक हैं। इससे बचने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ बचपन से ही दिनचर्या में सुधार और स्वस्थ आदतें अपनाने का सुझाव देते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए दिनभर बैठे रहने की आदत बदलना, नियमित शारीरिक गतिविधियां करना, संतुलित भोजन लेना और पर्याप्त नींद आवश्यक है। बच्चों को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही उनकी स्क्रीन पर बिताए जाने वाले समय व खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए।

विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

एम्स और हेल्थ रिलेटेड इन्फार्मेशन डिसेमिनेशन अमंग यूथ (एचआरआइडीएवाई) के विशेषज्ञ भी इसे लेकर चेतावनी देते हैं। एचआरआइडीएवाई की कार्यकारी निदेशक प्रो. मोनिका अरोड़ा का कहना है कि लंबे समय तक बैठे रहना, अधिक स्क्रीन टाइम, अनियमित खानपान, अत्यधिक प्रसंस्कृत भोजन, नींद की कमी और लगातार तनाव स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं और बच्चों में मधुमेह का खतरा बढ़ाते हैं। उनकी सलाह है कि इससे बचने के लिए इन आदतों पर बचपन से ही ध्यान देने की आवश्यकता है।

एम्स निदेशक प्रो. निखिल टंडन का मधुमेह से पीड़ित बच्चों के जीवन व बीमारी के प्रबंधन पर जोर है, उनके अनुसार बीमारी की पहचान ही काफी नहीं, उन्हें अपनी बीमारी का प्रबंधन भी आना चाहिए। आत्मविश्वास के साथ इसे करने के लिए उन्हें तैयार करना आवश्यक है। परिवार और स्कूल में उन्हें इसके लिए चिकित्सीय परामर्श के साथ उचित सहयोग बच्चे को गुणवत्तापूर्वक सक्रिय, स्वस्थ और संतुष्ट जीवन जीने के काबिल बनाता है।

यह भी पढ़ें- Delhi Blast: NIA-ATS की कानपुर में 12 जगहों पर रेड, तीन संदिग्ध हिरासत में, काकादेव से कार की जानकारी जुटाई

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ई-रिक्शा में यात्रियों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दबोचे गए गैंग के चार सदस्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।