विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसने दी नाबालिग को स्कॉर्पियो की चाबी? दिल्ली में राहगीर को टक्कर मारकर हो गया फरार

Published: Sat, 28 Nov 2026 11:25 AM (IST)

दिल्ली के पहाड़गंज में एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही स्कॉर्पियो कार ने एक राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद नाबालिग चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

स्काॅर्पियो एक नाबालिग चला रहा था। हादसे के बाद वह मौके से भाग गया। जागरण

स्काॅर्पियो एक नाबालिग चला रहा था। हादसे के बाद वह मौके से भाग गया। जागरण

HighLights

  1. पहाड़गंज में नाबालिग चालक ने राहगीर को टक्कर मारी।

  2. स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार, घायल अस्पताल में।

  3. पुलिस जांच कर रही नाबालिग को गाड़ी किसने दी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में नाबालिगों के हाथों में वाहन के स्टेयरिंग होने का खतरा एक बार फिर सामने आया है।

पहाड़गंज के आराम बाग इलाके में एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही स्काॅर्पियो कार ने सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर नाबालिग को कार की चाबी दी किसने?

हादसे में करीब 40 वर्षीय रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार में सवार दो अन्य नाबालिगों को भी मामूली चोटें आई हैं।

स्कॉर्पियो की टक्कर से एक व्यक्ति घायल मिला

पुलिस के मुताबिक, पहाड़गंज थाने को शनिवार सुबह आराम बाग में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम अंबेडकर रोड स्थित टाइप-1 क्वार्टर के ब्लाॅक नंबर-50 के पास पहुंची तो वहां स्कॉर्पियो की टक्कर से एक व्यक्ति घायल मिला। उसकी पहचान रमेश के रूप में हुई। वह सड़क किनारे पान-बीड़ी बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने उन्हें तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

किसी की मौत की सूचना नहीं

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्काॅर्पियो एक नाबालिग चला रहा था। हादसे के बाद वह मौके से भाग गया। पुलिस कार में मौजूद अन्य नाबालिगों की पहचान और उनकी चोटों से जुड़ी जानकारी भी जुटा रही है।

क्राइम टीम ने घटनास्थल और दुर्घटनाग्रस्त वाहन का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब फरार ड्राइवर का पता लगाने के साथ यह भी जांच कर रही है कि नाबालिग को वाहन किसने दिया था। फिलहाल, किसी की मौत की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के बवाना में घर के सामने युवक को मारी गोली, बाइक सवार तीन बदमाशों ने की फायरिंग; पहले भी हो चुका है हमला

यह भी पढ़ें- रोड रेज विवाद में मर्डर, दिल्ली के शकूरपुर में युवक की गर्दन पर चाकू से वार कर ली जान; आरोपी फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।