विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के बवाना में घर के सामने युवक को मारी गोली, बाइक सवार तीन बदमाशों ने की फायरिंग; पहले भी हो चुका है हमला

By Rajeev RanjanEdited By: Neeraj Tiwari
Published: Sat, 28 Nov 2026 10:46 AM (IST)

बवाना के पूठ खुर्द में अभिनव नामक युवक को घर के बाहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस गैंगवार की आशंका जता रही है।

घर के सामने ही बदमाशों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। प्रतीकात्मक तस्वीर

घर के सामने ही बदमाशों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. बवाना के पूठ खुर्द में युवक अभिनव को गोली मारी।

  2. बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर के बाहर हमला किया।

  3. पुलिस पुरानी रंजिश और गैंगवार के एंगल से जांच कर रही।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बवाना के पूठ खुर्द इलाके में शुक्रवार रात 38 वर्षीय अभिनव को घर के बाहर गोली मार दी गई। गोली युवक की छाती में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल को पहले महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनव घर के बाहर मौजूद था, इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस पर गोलीबारी की। गोली लगने के बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर बवाना थाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान घटनास्थल से चार खाली कारतूस बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि अभिनव ने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्टल भी रखी हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अभिनव पर पहले भी हमला हो चुका है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

गैंगवार की आशंका के पहलू पर भी पड़ताल की जा रही है, हालांकि अभी हमले की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। फिलहाल, घायल का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें- 300 पुलिसकर्मियों ने धरना मंच तोड़ा, छात्राओं से बदसलूकी का भी आरोप... कोलकाता के SRFTI में सुबह-सुबह बवाल

यह भी पढ़ें- रोड रेज विवाद में मर्डर, दिल्ली के शकूरपुर में युवक की गर्दन पर चाकू से वार कर ली जान; आरोपी फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।