विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समयपुर बादली में पत्नी और तीन बेटियों की गला रेतकर हत्यारोपित पर है लाखों का कर्ज, सट्टेबाजी और नशे का है लती

Published: Thu, 26 Feb 2026 07:24 PM (IST)

बाहरी दिल्ली के चंदन पार्क में एक महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

चंदन पार्क स्थित इसी कमरे में रहती थी अनीता। जागरण (फाइल फोटो)

चंदन पार्क स्थित इसी कमरे में रहती थी अनीता। जागरण (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चंदन पार्क में महिला व तीन मासूम बेटियों की हत्या।

  2. पति मुनचुन फरार, पांच लाख का कर्जदार और सट्टेबाज।

  3. पुलिस की 15 टीमें आरोपित की तलाश में जुटीं।

शमसे आलम, बाहरी दिल्ली। समयपुर बादली थाना क्षेत्र स्थित चंदन पार्क इलाके में महिला व उसकी तीन मासूम बेटियों की गला काटकर हत्या मामले में फरार मुनचुन करीब पांच लाख रुपये का कर्जदार है। मुनचुन ऑनलाइन सट्टे और नशे का आदी भी है। सट्टे में लगातार रुपये हारने के बाद पिछले कुछ महीने से वह आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी से परेशान मुनचन ने अपनी पत्नी और बेटियों की हत्या की है।

दोस्त की भूमिका हो रही जांच

वहीं, बादली में सैलून संचालक व मुनचुन के दोस्त की इस मामले में भूमिका की पुलिस जांच कर रही है और उसकी तलाश भी कर रही है। उधर, मुनचुन के मोबाइल फोन का लोकेशन बार-बार बदल रहा है। आरोपित की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस ने करीब 15 टीमों का गठन किया हुआ है। पुलिस की टीमें दिल्ली के अलावा के उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और उत्तराखंड में छापेमारी कर रही है।

अनीता का भाई पहुंचा दिल्ली

पुलिस सूत्रों का कहना है कि टीम आरोपित को जल्द पकड़ लेगी। बृहस्पतिवार को बिहार से परिजनों के दिल्ली आने में हुई देरी की वजह से अनीता व तीनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हालांकि, अनीता का भाई बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंच गया।

दीपावली पर पूर्वी दिल्ली के तांत्रिक के पास गया था दंपती

फरार मुनचुन के भाई प्रदीप ने बताया कि मुनचुन को आनलाइन सट्टा खेलने की लत थी। काफी पैसे वह सट्टे में हार चुका था। जिसके लिए वह गांव स्थित अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से कर्ज लेता रहता था। आजादपुर मंडी से आने के बाद अपने नाई दोस्त के साथ शराब भी पीता था। जिसका अनीता विरोध करती थी।

दीपावली पर पति की शराब और सट्टे की लत छुड़वाने के लिए अनीता पति को लेकर पूर्वी दिल्ली में एक तांत्रिक के पास गई थी। उसके किसी जानकार ने तांत्रिक का पता बताया था। लेकिन मुनचुन ने न तो शराब पीना छोड़ा और न ही सट्टा खेलने से बाज आया।

मीडिया रिपोर्ट को पीड़ित परिवार ने नकारा

कई मीडिया में खबर चली कि अनीता तीन माह की गर्भवती थी। इस बात का उनके बड़े जेठ संदीप ने नकार दिया है। जेठ ने बताया कि अनीता की तीनों बेटियां सिजेरियन आपरेशन से हुई थी। दो वर्ष पूर्व तीसरी बेटी होने के समय डाक्टरों ने बताया था कि यदि अब आगे कोई बच्चा होगा तो अनीता की जान को खतरा है। ऐसे में डाक्टरों ने मुनचुन से बातचीत कर अनीता की बच्चेदानी निकाल दी थी। स्वजन का कहना है कि ऐसे में अनीता भला कैसे गर्भवती हो सकती है।

बादली में मिले थे पत्नी व तीन बेटियों के शव

बादली के चंदन पार्क इलाके में अनीता (32) के अलावा उनकी तीन मासूम बेटियों अनुष्का (5), मुस्कान (4) और पल्लवी (3) गला काट कर हत्या कर दी गई। चारों के शव उनके कमरे पर खून से लथपथ मिले। वारदात के बाद से अनीता के पति मुनचुन केवट (35) फरार है। फरार होते हुए वह एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वारदात में मुनचुन या किसा और का हाथ है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- समयपुर बादली में मां समेत तीन मासूम बेटियों की हत्या, पड़ोसियों को नहीं लगी भनक; CCTV में जाता दिखा पति

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 'स्पेशल 26': मेड ने मालिक के घर कराई नकली ED रेड; 350 CCTV से हुआ करोड़ों की लूट का खुलासा

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस का संकल्प: ड्रग्स नेटवर्क पर होगा 'सर्जिकल स्ट्राइक', झुग्गी-झोपड़ियों में छुपे पैडलर्स से होगी शुरुआत

यह भी पढ़ें- दिल्ली से इटावा की तरफ आने वाली अधिकतम ट्रेनें 12 मार्च तक फुल, बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में 100+ वेटिंग