विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से इटावा की तरफ आने वाली अधिकतम ट्रेनें 12 मार्च तक फुल, बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में 100+ वेटिंग

Published: Thu, 26 Feb 2026 05:45 PM (IST)

होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि दिल्ली और बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में भारी वेटिंग चल रही है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. होली पर ट्रेनों में 100 से अधिक वेटिंग लिस्ट।

  2. दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें 12 मार्च तक फुल।

  3. यात्रियों को सोच-समझकर यात्रा करने की सलाह दी गई।

जागरण संवाददाता, इटावा। यात्रीगण कृपया ध्यान दें, होली पर यदि घर आने की तैयारी में हो ओर अगर अभी तक ट्रेन में सीट के लिए रिजर्वेशन नहीं कराया है तो जरा सोच समझकर ही ट्रेनों में चढ़ें क्योंकि दिल्ली से आने वाली अधिकतम ट्रेनें फुल हो चुकी है, जबकि बिहार की तरफ से आने वाली अधिकतम ट्रेनों में सीट के लिए रिजर्वेशन एक सैकड़ा से अधिक वेटिंग में पहुंच चुकी है। इसलिए सोच समझकर ही ट्रेन से यात्रा करें नहीं तो खड़े होकर ही सफर करना पड़ेगा।

इनमें इटावा जंक्शन पर दिल्ली की तरफ से आने वाली मगध एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस और वैशाली एक्सप्रेस में 12 मार्च तक लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है क्यों कि यह ट्रेनें पहले से ही फुल हो चुकी है। इसके अलावा पटना कोटा एक्सप्रेस में भी 12 मार्च से पहले किसी भी तरह से अनारक्षित सीट उपलब्ध नही है।

इसके अलावा बिहार की तरफ से डाउन की फरक्का एक्सप्रेस में जहां 65 वेटिंग चल रही है, जबकि नार्थईस्ट एक्सप्रेस में 114, पूर्वा एक्सप्रेस में 143, महानंदा एक्सप्रेस में 103, पटना कोटा एक्सप्रेस में 60, मुंबई जाने के लिए 04125 फेस्टिवल स्पेशल में 23, गाजीपुर बांद्रा में 122, अवध एक्सप्रेस में 20 बेटिंग चल रही है। जबकि कालका मेल में 28 फरवरी तक 141, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में 10 मार्च तक 134 वेटिंग है।

मुरी एक्सप्रेस में 11 मार्च तक 40 वेटिंग, आम्रपाली एक्सप्रेस में 10 मार्च तक, 49 ऊंचाहार एक्सप्रेस में 65 तथा वैशाली एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 135 वेटिंग चल रही है। जबकि बनारस जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 1 मार्च को 37 तथा नई दिल्ली लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस में 3 मार्च को 150 वेटिंग चल रही है।