विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 18-19 मेट्रो स्टेशन पर बम की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकली फर्जी कॉल

By Rajeev RanjanEdited By: Shanu Sharma
Published: Sat, 24 Oct 2026 03:31 PM (IST)

दिल्ली के रोहिणी इलाके के सेक्टर 18/19 मेट्रो स्टेशन पर बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी ...और पढ़ें

दिल्ली मेट्रो में बम की धमकी, जागरण आर्काइव।

दिल्ली मेट्रो में बम की धमकी, जागरण आर्काइव।

HighLights

  1. रोहिणी मेट्रो स्टेशन पर बम की सूचना से अफरा-तफरी मची।

  2. पुलिस और बम निरोधक दस्ते की जांच में कुछ नहीं मिला।

  3. मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने फर्जी बम कॉल की थी।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-18/19 मेट्रो स्टेशन पर शनिवार दोपहर बम रखे होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई।

पीसीआर को दोपहर 1:08 बजे फोन कर एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन पर बम रखे होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और मामले की जांच शुरू की गई।

जांच में नहीं मिली विस्फोटक सामग्री

मौके पर बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया था हालांकि, जांच में बम रखे होने की कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस के अनुसार , फोन करने वाले की पहचान रोहिणी सेक्टर-18 स्थित मिलेनियम अपार्टमेंट निवासी अमित जैन (45) के रूप में हुई है।

मानसिक बीमार व्यक्ति ने दी थी जानकारी

पुलिस ने बताया कि अमित जैन का अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या का इलाज चल रहा है। वह पहले भी इस तरह के फोन करते रहे हैं।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शनिवार को मिली सूचना की करीब डेढ़ घंटे तक जांच की गई, लेकिन मेट्रो स्टेशन पर बम होने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान कर मामले की पड़ताल की। हालांकि आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की खुदकुशी, 25 अक्टूबर को था जन्मदिन

यह भी पढ़ें- डंकी रूट नेटवर्क पर कार्रवाई, ED ने दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला को दबोचा, जालंधर कार्यालय में हुई पेशी