दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की खुदकुशी, 25 अक्टूबर को था जन्मदिन
पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या ...और पढ़ें

स्कूल के बाहर जमा भीड़। जागरण
HighLights
पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में छात्रा ने खुदकुशी की।
सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर जान दी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों से पूछताछ जारी।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। कृष्णा नगर स्थित राजकीय सर्वोदय स्कूल में शनिवार को 12वीं कक्षा की छात्रा ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली।
स्कूल के सुरक्षा गार्ड के कमरे के बाहर वारदात को अंजाम दिया। आशंका है कि छात्रा ज्वलनशील पदार्थ बैग में रखकर स्कूल गई थी। परिवारिक विवाद व स्कूल में किसी तरह के किसी विवाद के चलते यह कदम उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है। 25 अक्टूबर को छात्रा की जन्मतिथि थी।

गार्ड रूम के पीछे जली हालत में मिली छात्रा
जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि स्कूल में गार्ड के कमरे के पीछे 18 वर्षीय छात्रा जली हुई हालत में मिली। डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल और छात्रा के स्कूल बैग से कुछ सामग्री बरामद हुई है। इन सामग्रियों की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इस वारदात ने स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की सूचना के बाद अपने बच्चों की चिंता में उन्हें लेने स्कूल पहुंचे स्वजन। फोटो-सौरभ पांडेय
पुलिस को मिला सुसाइड नोट
छात्रा के बैग से तीन सुसाइड नोट मिले हैं। घोंडली गांव की रहने वाली है। सुसाइड नोट में लिखा कि मैं अपनी माता पिता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी।
पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में किसी लड़के का भी जिक्र है ऐसे में पुलिस प्रेम के एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार छठे पीरियड के बाद क्लास पास लेकर पानी पीने जाने की बात कहकर गई थी।
2-3 मिनट बाद ही चिल्लाने की आवाज आई। पानी के टैंक के पास ही पूरी तरह जली मिली। पुलिस के अनुसार किसी केमिकल डालकर सुसाइड किया है। पुलिस के अनुसार छात्रा दिल्ली में अपनी बहन के साथ रहती है और उसके माता-पिता गांव में रहते हैं।
