विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘दिल ना लिया, दिल ना दिया…’ गाने की धुन पर झूमे सेना के जवान; दिल जीत लेगा ये वायरल वीडियो

Published: Wed, 21 Jan 2026 10:57 AM (IST)

गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों के बीच दिल्ली में सेना के जवानों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2026 हर साल की तरह इस वर्ष भी राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं, गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच सेना के जवानों का परेड के रिहर्सल का एक दिल खुश करने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वारयल हो गया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर सेना के जवानों का एक बेहद दिलचस्प वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में सेना के जवान ‘दिल ना लिया, दिल ना दिया, तो बोलो ना बोलो क्या किया?’ गाने की धुन पर कदमताल करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 

बता दें कि वीडियो इतना शानदार है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे बार-बार प्ले करके देख रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक सोशल मीडिया पर हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। कमेंट्स के साथ ही कई लोगों ने इस वीडियो को अपने पर्सनल अकाउंट पर भी शेयर किया है।

यह भी पढ़ें- Republic Day परेड देखने वालों के लिए खास इंतजाम, मदद के लिए 100 से ज्यादा हेल्प डेस्क; पार्किंग सिस्टम भी है लाजवाब

इससे पहले कुछ वर्षों में भी गणतंत्र दिवस के आसपास सेना के जवानों के अनोखे वीडियो वायरल हो चुके हैं। हालांकि, सेना के जवानों के ये वीडियो देखकर देश के लोगों को नई ऊर्जा मिलती हैं। क्योंकि सेना के जवान कठिन प्रशिक्षण के बीच भी उत्साह और मनोबल बनाए रखते हैं।

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस परेड देखना होगा अब और भी आसान, निमंत्रण पत्र के साथ पाएं दिल्ली मेट्रो का टिकट