गणतंत्र दिवस परेड देखना होगा अब और भी आसान, निमंत्रण पत्र के साथ पाएं दिल्ली मेट्रो का टिकट
गणतंत्र दिवस परेड के लिए कर्तव्य पथ तक पहुंचना अब आसान होगा। पहली बार निमंत्रण पत्र के साथ मेट्रो टिकट ...और पढ़ें
-1768950654589_m.webp)
गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ तक जाने का सफर आसान।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ तक जाने का सफर आसान होगा। पहली बार लोगों को निमंत्रण पत्र के साथ मेट्रो का टिकट भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जो जाने और आने के लिए होगा। गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर 26 जनवरी को मेट्रो सेवा सुबह में तीन बजे से ही आरंभ हो जाएगी। ऐसे में लोगों को कर्तव्य पथ पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी। नजदीक के मेट्रो स्टेशन पहुंचकर निर्धारित सीट तक पहुंच सकेंगे।