Republic Day परेड देखने वालों के लिए खास इंतजाम, मदद के लिए 100 से ज्यादा हेल्प डेस्क; पार्किंग सिस्टम भी है लाजवाब
दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2026 के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कर्तव्य पथ के आसपास 100 से अधिक ...और पढ़ें
-1768890715794_m.webp)
बीटिंग रिट्रीट पूर्वाभ्यास। ध्रुव कुमार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2026 गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को दिल्ली में परेड देखने आने वाले लोगों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। कर्तव्य पथ के आसपास 100 से ज्यादा जगहों पर हेल्क डेस्क बनाए जा रहे हैं।
राजधानी दिल्ली में हर साल गणतंत्र दिवस को एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। लोग पूरे जोश के साथ परेड देखने पहुंचते हैं।
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर इस बार 2,500 कलाकारों का एक विशाल समूह प्रदर्शन करने के लिए तैयार है, जिसका मुख्य विषय 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ है। प्रदर्शन का व्यापक विषय 'स्वतंत्रता का मंत्र - वंदे मातरम' और 'समृद्धि का मंत्र - विकसित भारत' होगा।
वहीं, संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 2,500 कलाकार भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी, कुचिपुड़ी और मणिपुरी जैसे देश के विभिन्न नृत्य रूपों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बीटिंग रिट्रीट पूर्वाभ्यास। ध्रुव कुमार
कहां-कहां बनाए जाएंगे हेल्प डेस्क
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम गेट नंबर-14, मोती लाल नेहरू प्लेस गोल चक्कर, मान सिंह चौक गोल चक्कर, जीपीओ गोल चक्कर, जसवंत सिंह गोल चक्कर, विंडसर प्लेस गोल चक्कर, मंडी हाउस गोल चक्कर, तीन मूर्ति गोल चक्कर, क्रॉसिंग दनपथ/ डॉ राजेंद्र प्रसाद रोड समेत 100 से ज्यादा जगहों पर हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे।
पार्किंग के लिए पहली बार होगा QR कोड सिस्टम
गणतंत्र दिवस समारोह और बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान कर्तव्य पथ के आसपास वाहन मालिकों को पार्किंग स्थल ढूंढने में इस बार दिक्कत नहीं आएगी। क्यूआर कोड से पार्किंग स्थल ढूंढना बहुत आसान हो जाएगा।
पहली बार, दिल्ली पुलिस ने रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर 22 तय पार्किंग स्थलों पर आठ हजार गाड़ियों को पार्क करने के लिए क्यूआर (क्विक रिस्पांस) कोड आधारित पार्किंग सिस्टम शुरू किया है। सुरक्षा की दृष्टि से भी इसे बेहतर पहल माना जा रहा है ताकि हर वाहन के बारे में पुलिस को जानकारी हो सके।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) डीके गुप्ता ने कि क्यूआर कोड सुविधा से यात्रियों को उनकी तय बैठने की जगहों के सबसे पास की पार्किंग तक पहुंचने में मदद मिलेगी। पार्किंग स्थल से लोग पैदल चलकर अपनी सीटों तक जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस समारोह में पार्किंग के लिए पहली बार होगा QR कोड सिस्टम, 22 जगहों पर 8000 वाहनों के लिए इंतजाम
अब हर साल गणतंत्र दिवस समारोह और 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह देखने आने वाले मेहमानों के लिए इस तरह की सुविधा शुरू की जाएगी इससे लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी। यह सुविधा बिना किसी पुलिसकर्मी की मदद के रियल-टाइम डाटा देगी।
