विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गणतंत्र दिवस समारोह में पार्किंग के लिए पहली बार होगा QR कोड सिस्टम, 22 जगहों पर 8000 वाहनों के लिए इंतजाम

Published: Mon, 19 Jan 2026 07:58 PM (IST)

दिल्ली पुलिस और रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस और बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए कर्तव्य पथ पर क्यूआर कोड आधारित ...और पढ़ें

कर्तव्य पथ के आसपास 22 जगहों पर वाहनाें को पार्क कर सकेंगे वाहन मालिक।

कर्तव्य पथ के आसपास 22 जगहों पर वाहनाें को पार्क कर सकेंगे वाहन मालिक।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह और बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान कर्तव्य पथ के आसपास वाहन मालिकों को पार्किंग स्थल ढूंढने में इस बार दिक्कत नहीं आएगी। क्यूआर कोड से पार्किंग स्थल ढूंढना बहुत आसान हो जाएगा।

पहली बार, दिल्ली पुलिस ने रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर 22 तय पार्किंग स्थलों पर आठ हजार गाड़ियों को पार्क करने के लिए क्यूआर (क्विक रिस्पांस) कोड आधारित पार्किंग सिस्टम शुरू किया है। सुरक्षा की दृष्टि से भी इसे बेहतर पहल माना जा रहा है ताकि हर वाहन के बारे में पुलिस को जानकारी हो सके।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) डीके गुप्ता ने कि क्यूआर कोड सुविधा से यात्रियों को उनकी तय बैठने की जगहों के सबसे पास की पार्किंग तक पहुंचने में मदद मिलेगी। पार्किंग स्थल से लोग पैदल चलकर अपनी सीटों तक जा सकेंगे।

अब हर साल गणतंत्र दिवस समारोह और 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह देखने आने वाले मेहमानों के लिए इस तरह की सुविधा शुरू की जाएगी इससे लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी। यह सुविधा बिना किसी पुलिसकर्मी की मदद के रियल-टाइम डाटा देगी।

रक्षा मंत्रालय हर साल परेड के लिए दर्शकों को लगभग 77,000 पास जारी करता है। इनमें से लगभग 8,000 पास मेहमानों को अपनी गाड़ियां पार्क करने के लिए दिए जाते हैं। जिन विजिटर्स को पार्किंग पास जारी किए जांएगे, वे अपने टिकट पर चिपकाए गए क्यूआर कोड का इस्तेमाल करके अपनी टिकट पर लिस्टेड पार्किंग लाट तक पहुंच सकते हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बीते शनिवार को एडवाइजरी जारी कर 26 जनवरी को सुबह छह बजे से दोपहर 12.30 बजे के बीच कर्तव्य पथ की ओर जाने वाली सड़कों पर गाड़ियों के आने पर रोक लगा दी है।

विजिटर्स को 26 जनवरी को कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है। परेड सुबह 10:30 बजे शुरू होगी, लेकिन लोगों को सुबह सात बजे से अपनी सीटों पर बैठने की इजाजत होगी।

गाइडलाइंस के अनुसार, विजिटर्स को एक वैलिड सरकारी फोटो आईडी और परेड एंट्री पास साथ रखना होगा, जो लोग गाड़ियों से आएंगे, उन्हें तय पार्किंग जगहों पर गाड़ी पार्क करने के बाद अपनी सीटों तक पैदल चलना पड़ सकता है। 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए भी इसी तरह की सुविधा होगी।

ट्रैफिक पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम और कनाट प्लेस से पार्क-एंड-राइड सुविधा की भी घोषणा की है। इसके तहत, लोग तय जगहों पर गाड़ी पार्क कर सकेंगे और फिर कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए शटल बस ले सकेंगे। इवेंट के बाद, बस विजिटर्स को वापस उन्हीं जगहों पर छोड़ देगी।

यह भी पढ़ें- मिला नहीं है 300 किलो विस्फोटक, गणतंत्र दिवस पर बांग्लादेशी-खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों के हमले का अलर्ट