Move to Jagran APP

Republic Day 2023: आज दुनिया ने देखी भारत के हथियारों की ताकत, कर्तव्य पथ से दिया गया देश की समृद्धि का संदेश

Republic Day 2023 74वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर आज कर्तव्य पथ पर भव्य आयोजन किया गया। आज ‘कर्तव्य पथ’ देश के सैन्य कौशल सांस्कृतिक विविधता और कई अन्य अनूठी पहलों का गवाह बना। परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिली। (Photo- ANI)

By Abhishek TiwariEdited By: Abhishek TiwariPublished: Thu, 26 Jan 2023 09:21 AM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2023 11:45 AM (IST)
Republic Day 2023: आज दुनिया ने देखी भारत के हथियारों की ताकत, कर्तव्य पथ से दिया गया देश की समृद्धि का संदेश
Republic Day 2023: आज दुनिया ने देखी भारत के हथियारों की ताकत

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Republic Day 2023: आज देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज के दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। इसी खास मौके को हम हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि पूरी दुनिया हमारी ताकत से रूबरू होती है। भारतीय सेना ने कर्तव्य पथ पर अपनी 'आन बान और शान' को पेश किया। 

loksabha election banner

देश के सैन्य कौशल का गवाह बना ‘कर्तव्य पथ’

कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान 'स्वदेशी' का संदेश देते हुए 'मेड इन इंडिया' हथियारों पर अहम फोकस किया गया। हमारे अत्याधुनिक हथियारों को कर्तव्य पथ पर दिखाया गया। तिरंगे को फहराने के बाद 21 बंदूकों की सलामी भारत में बनी 105 एमएम की इंडियन फील्ड गन्स से दी गई। 105 एमएम की इंडियन फील्ड गन्स ने पुरानी 25-पाउडर गन्स को रिप्लेस किया है।

भारतीय सेना मुख्य रूप से अर्जुन टैंक, नाग मिसाइल सिस्टम और के-9 व्रज का प्रदर्शन किया। इस दौरान ले. कमांडर दिशा अमृत परेड में नेवी के 144 नौसैनिकों की टुकड़ी को लीड किया। ऐसा पहली बार है कि मार्च टुकड़ी में तीन महिलाएं और 6 अग्निवीर शामिल हुई हैं। इस दौरान नौसेना की झांकी निकली जिसका मंत्र है - युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, सामंजस्यपूर्ण और फ्यूचर प्रूफ। इसमें नारी सश्क्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की झलक मिली। चार एमआई-17 1वी/वी5 से कर्तव्य पथ पर मौजूद लोगों पर पुष्पवर्षा की गई। 

इस कार्यक्रम में नौ राफेल लाड़ाकू विमान भी दिखाई देंगे और नेवी का आईएल-38 एयरक्राफ्ट भी शोकेस किया गया। इसके अलावा BMP-2 सारथ, शॉर्ट स्पैन ब्रिज सिस्टम, मोबाइल सेक्युरिटी सिस्टम और क्विक एक्शन टीम व्हीकल भी शामिल हुए। यह पहली बार है जब देश के दुश्मनों से निपटने वाले गरुड़ कमाडों परेड का हिस्सा बने।

23 झांकियों का किया गया प्रदर्शन

कर्तव्य पथ पर 23 झांकियां प्रदर्शित की गई। ये झांकिया 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ ही छह विभिन्न मंत्रालयों के द्वारा तैयार की गई हैं। इस दौरान देश की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और समाजिक प्रगति की छवि दिखाई दी। आज 65 हजार से ज्यादा लोग परेड का लुत्फ उठा रहे हैं। 

इन हजारों लोगों को आज अपने देश में बने हथियारों की ताकत को सामने से देखने का बेहतरीन मौका मिला। इस दौरान जवानों की ओर से करतब भी दिखाए गए। साथ ही पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे भारत की फौज देश की सीमाओं की सुरक्षा करने में सक्षम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.