RBI रिटायर्ड कर्मचारी हत्याकांड का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में दंपती को दबोचा; नहीं चाहते थे उधारी चुकाना
दिल्ली पुलिस ने आरबीआई के सेवानिवृत्त कर्मचारी की हत्या के मामले में एक दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ...और पढ़ें
-1776733586188_m.webp)
चाकू से गला रेतकर उतारा था मौत के घाट। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
आरबीआइ के सेवानिवृत्त कर्मचारी की चाकू से हत्या
उधार के पैसे न देने पर दंपती ने की हत्या
दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आरबीआइ के सेवानिवृत्त कर्मचारी की चाकू से वारकर हत्या करने वाले दंपती को मंदिर मार्ग पुलिस ने वारदात 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है।
आरोपितों ने इसलिए वारदात को अंजाम दिया था क्योंकि मृतक ने उन्हें उधार के पैसे देने इनकार कर दिया था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गोल मार्केट के आजाद उर्फ जाजू और इसकी पत्नी रुबीना के रूप में हुई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है।
उपायुक्त सचिन शर्मा के मुताबिक, रविवार शाम करीब 5:36 बजे अंध विद्यालय के पास एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। खबर मिलते ही मंदिर मार्ग थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
वहां एक मकान की पहली मंजिल पर 63 वर्षीय मधो राम खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उन्हें तुरंत लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
RBI में एमटीएस पद से सेवानिवृत्त थे मधो राम
जांच में सामने आया कि मधो राम भारतीय रिजर्व बैंक में एमटीएस पद से सेवानिवृत्त थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलाके में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी।
तकनीकी जांच की मदद से पुलिस को आरोपितों के बारे में अहम सुराग मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी कर गोले मार्केट इलाके से आजाद उर्फ जाजू और उसकी पत्नी रुबीना को गिरफ्तार कर लिया।
उधारी मांगने पर हुई थी कहासुनी
पूछताछ के दौरान आरोपित आजाद ने बताया कि उसने मधो राम से कुछ पैसे उधार मांगे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने चाकू से कई वार कर मधो राम की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपित की पत्नी रुबीना ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने खून से सने कपड़े धो दिए, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। हालांकि, जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
