सीआर पार्क डबल मर्डर: पिता-पुत्र की हत्या के मामले में आरोपित असद सिद्दीकी को साकेत कोर्ट ने जेल भेजा
दिल्ली के साकेत कोर्ट ने सीआर पार्क में पिता-पुत्र की हत्या के आरोपित असद सिद्दीकी को जेल भेज दिया है। ...और पढ़ें
-1776730919683_m.webp)
कोर्ट ने आरोपी असद सिद्दीकी को जेल भेजा। (सौ- इंटरनेट मीडिया)
HighLights
आरोपित असद सिद्दीकी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
साकेत कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल
आईपीएल सट्टे के कर्ज के चलते हुई हत्या
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सीआर पार्क थाना क्षेत्र स्थित तारा अपार्टमेंट में शुक्रवार रात पिता-पुत्र हत्या मामले में आरोपित असद सिद्दीकी को पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया था। उसे शनिवार को ही साकेत कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक कोर्ट नंबर 10 में उसकी पेशी होनी थी, पर न्यायाधीश के अवकाश पर होने के चलते उसे कोर्ट नंबर पांच में पेश किया गया। मामले में कोर्ट ने आरोपित को जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक तारा अपार्टमेंट में प्रापर्टी कारोबारी पिता-पुत्र राकेश सूद (62) और करन सूद (27) की हत्या की वजह चार लाख का कर्ज थी। करण आइपीएल सट्टे में पैसा लगाया करता था। उसकी इस आदत से पिता भी परेशान थे। उन्होंने परिचितों को करण को कर्ज देने से मना कर रखा था।
एक दशक से भी पुराना था संबंध
असद और करण का परिवार आमने-सामने के ब्लाक में चौथी मंजिल पर रहता है। एक जैसा बिजनेस होने के चलते दोनों परिवारों में एक दशक से भी पुराने संबंध थे। राकेश सूद ने असद को भी मना कर रखा था। इसके बावजूद असद ने करण को 20 प्रतिशत ब्याज पर कुछ समय पहले चार लाख रुपये उधार दिए।
ब्याज बढ़कर कर्ज आठ लाख रुपये हो गया था। करण पैसे लौटा नहीं रहा था और पिता राकेश सूद ने भी जिम्मेदारी से इनकार कर दिया। इसी को लेकर शुक्रवार रात ओ ब्लाक के ग्राउंड फ्लोर पर पहले राकेश व असद के बीच बहस हुई।
बाद में करण और राहुल के आने पर मामला हाथापाई और फिर चाकूबाजी तक पहुंचा। घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि करण का चचेरा भाई राहुल उपचाराधीन है।
यह भी पढ़ें- सीआर पार्क डबल मर्डर: IPL सट्टे ने ली दो जिंदगियां, दिल्ली में पिता-पुत्र की हत्या की वजह बना 4 लाख का कर्ज
यह भी पढ़ें- दिल्ली के सीआर पार्क में लेनदेन के विवाद में पिता-पुत्र का हत्यारा गिरफ्तार, पहले भी हो चुकी थीं झड़पें
