विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंतिम चरण में INDI गठबंधन की महारैली की तैयारियां, रामलीला मैदान में सजे दो मंच और 45 हजार कुर्सियां

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:45 PM (IST)

रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली की तैयारियां पूरी हो ...और पढ़ें

रामलीला मैदान में मंच तैयार। फोटो-दैनिक जागरण

रामलीला मैदान में मंच तैयार। फोटो-दैनिक जागरण

HighLights

  1. 1 नवंबर को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली।

  2. विशाल तिरंगे वाले दो मंच, 45 हजार कुर्सियां तैयार।

  3. राहुल गांधी, खरगे, प्रियंका वाड्रा सहित शीर्ष नेता होंगे शामिल।

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली आइएनडीआइए की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारियां शनिवार देर रात तक जोरों पर रही।

मैदान में विशाल तिरंगे वाले दो दो मंच- पंडाल बनाए गए हैं। साथ ही लोगों के बैठने के लिए 40- 45 हजार कुर्सियां बिछाई गई हैं।

12 बजे तक मंच पर पहुंचेंगे नेता

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई है। हालांकि रैली का समय सुबह 10 से शाम पांच बजे तक का है लेकिन मुख्य आयोजन दोपहर 12 से अपराहन चार बजे के बीच होगा।

जागरण से बातचीत में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका वाड्रा सहित आइएनडीआइए के तमाम घटक दलों के शीर्ष नेता एक साथ दोपहर साढ़े 12 बजे से एक बजे के बीच आएंगे। इसके बाद ही इनका संबोधन होगा।

मोटर से निकाला गया पानी

मुख्य मंच पर विपक्षी नेताओं के लिए बड़ा पंडाल बनाया गया है, जबकि गठबंधन के विभिन्न घटक दलों की प्रदेश इकाइयों के लिए अलग मंच तैयार किया गया है। मैदान के आसपास सफेद छतरियों वाले टेंट भी लगाए गए हैं। मिनी ट्रकों से कुर्सियां और अन्य सामान देर रात तक पहुंचाया जा रहा था। वर्षा का पानी निकालने का काम भी रात तक जारी था।

पार्टी का दावा है कि दिल्ली और दूसरे राज्यों से कई लाख लोग रैली में शामिल हो सकते हैं। कार्यकर्ताओं को रामलीला मैदान तक लाने के लिए सैकड़ों बसों की व्यवस्था भी की जा रही है।

अलग-अलग जिलों में हुई बैठक

यादव ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारियों ने शनिवार को भी अलग-अलग जिलों में बैठकें किया गया। बैठकों के जरिये बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने के लिए लामबंद किया गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण पर AI और ANPR कैमरों का पहरा, CM रेखा गुप्ता ने की सहयोग की अपील

यह भी पढ़ें- रामलीला मैदान रैली से पहले फर्जी वीडियो का खेल शुरू, दिल्ली पुलिस ने चेताया; शेयर करने वालों पर पैनी नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।