विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण पर AI और ANPR कैमरों का पहरा, CM रेखा गुप्ता ने की सहयोग की अपील

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:20 PM (IST)

दिल्ली में बढ़ते शीतकालीन वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए रविवार से विशेष प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं। पर्यावरण ...और पढ़ें

दिल्ली में रविवार से विशेष प्रतिबंध लागू। फोटो-जागरण आर्काइव

दिल्ली में रविवार से विशेष प्रतिबंध लागू। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. रविवार से दिल्ली में विशेष प्रदूषण प्रतिबंध लागू।

  2. एआई-सक्षम कंट्रोल सेंटर से होगी कड़ी निगरानी।

  3. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नागरिकों से सहयोग की अपील।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते शीतकालीन वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए रविवार से विशेष प्रतिबंध लागू होने जा रहे हैं। दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग ने इन प्रतिबंधों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की हैं।

परिवहन विभाग, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), नगर निगम तथा अन्य संबंधित एजेंसियों को सख्त प्रवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

AI सक्षम कंट्रोल सेंटर से की जाएगी निगरानी

पर्यावरण विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन प्रतिबंधों का उद्देश्य प्रदूषण को उसके स्रोत पर ही रोकना है। इसके लिए विशेष प्रवर्तन टीमें तैनात की जाएंगी तथा एएनपीआर कैमरों और एआइ-सक्षम इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी) के माध्यम से निगरानी की जाएगी।

सीएम रेखा गुप्ता की अपील

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी नागरिकों, वाहन मालिकों, निर्माण एजेंसियों, संस्थानों, आरडब्ल्यूए तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे एक नवंबर से लागू होने वाले प्रतिबंधों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें। दिल्ली के बाहर पंजीकृत प्रतिबंधित वाहनों को दिल्ली में न लाएं।

प्रतिबंधित बाहरी निर्माण एवं विध्वंस गतिविधियां तत्काल बंद करें और निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण मानकों का पालन करें। निजी वाहनों का अनावश्यक उपयोग कम करें, सार्वजनिक परिवहन और कार-पूलिंग को प्राथमिकता दें। खुले में कचरा, पत्तियां या अन्य सामग्री न जलाएं। प्रदूषण संबंधी उल्लंघनों की सूचना संबंधित एजेंसियों को दें और प्रवर्तन टीमों का सहयोग करें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर महा-एक्शन, 5 से 20 नवंबर तक 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम; निर्माण कार्यों पर लगी रोक

यह भी पढ़ें- रामलीला मैदान रैली से पहले फर्जी वीडियो का खेल शुरू, दिल्ली पुलिस ने चेताया; शेयर करने वालों पर पैनी नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।