विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामलीला मैदान रैली से पहले फर्जी वीडियो का खेल शुरू, दिल्ली पुलिस ने चेताया; शेयर करने वालों पर पैनी नजर

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:01 PM (IST)

दिल्ली में आइएनडीआइए की रैली से पहले ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों के पुराने वीडियो प्रसारित कर भीड़ जुटने का माहौल ...और पढ़ें

रामलीला मैदान रैली से पहले फर्जी वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस की चेतावनी। फोटो: आर्काइव

रामलीला मैदान रैली से पहले फर्जी वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस की चेतावनी। फोटो: आर्काइव

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को होने वाली आईएनडीआईए की रैली से पहले सोशल मीडिया पर राजधानी में भारी भीड़ जुटने का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

इसके लिए कुछ सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों के पुराने वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। इन वीडियो को इस तरह पेश किया जा रहा है, मानो देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हों।

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन दावों को भ्रामक बताते हुए कहा है कि प्रसारित वीडियो पुराने हैं और इनका आईएनडीआईए की रैली से कोई संबंध नहीं है।

पुराने वीडियो रैली से जोड़कर किया जा रहे वायरल

पुलिस के मुताबिक, कुछ सोशल मीडिया अकाउंट अलग-अलग समय और मौकों पर रिकार्ड किए गए वीडियो को मौजूदा राजनीतिक रैली से जोड़कर शेयर कर रहे हैं।

इन वीडियो की तारीख, लोकेशन और वास्तविक परिस्थितियों की पुष्टि किए बिना इन्हें रैली से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है। इसके जरिए राजधानी की ओर बड़े पैमाने पर लोगों की आवाजाही होने का गलत संदेश देने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने साफ किया है कि ट्रेनों या रेलवे स्टेशनों पर भीड़ दिखाई देने वाले वीडियो को देखकर यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि लोग किसी विशेष राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं।

प्रामाणिकता जांचने के बाद ही करें साझा

वीडियो किस दिन और किस मौके पर बनाया गया था, इसकी जानकारी के बिना उसे मौजूदा घटनाक्रम से जोड़ना भ्रामक है। खासकर बड़े सार्वजनिक और राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले इस तरह की पोस्ट अनावश्यक भ्रम पैदा कर सकती हैं।

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रसारित वीडियो, फोटो या पोस्ट को आगे साझा करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच करें।

यह भी पढ़ें- INDI गठबंधन का दावा रामलीला मैदान में पहुंचेंगे 10 लाख लोग, पुलिस के पास 70 हजार का इनपुट; 4000 जवान तैनात

यह भी पढ़ें- रामलीला मैदान रैली के चलते 10 जगहों पर डायवर्जन, सेंट्रल दिल्ली जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।