विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामलीला मैदान रैली के चलते दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, 10 प्रमुख चौराहों पर रहेगा डायवर्जन; एडवाइजरी जारी 

Published: Sat, 31 Oct 2026 05:49 PM (IST)

रामलीला मैदान में आइएनडीआइए की रैली के कारण दिल्ली यातायात पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सुबह 10 बजे से ...और पढ़ें

रामलीला मैदान रैली के चलते दिल्ली में 10 जगह रहेगा डायवर्जन। फोटो: आर्काइव

रामलीला मैदान रैली के चलते दिल्ली में 10 जगह रहेगा डायवर्जन। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. रामलीला मैदान रैली के लिए दिल्ली में विशेष यातायात व्यवस्था लागू।

  2. मध्य दिल्ली में 10 स्थानों पर यातायात डायवर्जन, सुबह 10-5 बजे तक।

  3. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज मतदाता सूची के SIR में अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDI गठबंधन की रैली होगी।

भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने मध्य दिल्ली में विशेष इंतजाम किए हैं। जरूरत पड़ने पर 10 प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है।

मध्य दिल्ली के कई मार्गों पर जाम की आशंका

यातायात पुलिस के अनुसार, सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, अरुणा आसफ अली रोड, मिंटो रोड, डीबीजी रोड और बाराखंभा रोड पर जाम लगने की आशंका है।

कमला मार्केट और हमदर्द चौक के आसपास भी यातायात प्रभावित हो सकता है। नेताजी सुभाष मार्ग टी-प्वाइंट, राजघाट, दिल्ली गेट, ITO ए-प्वाइंट, अजमेरी गेट रेड लाइट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, झंडेवालान गोलचक्कर, तुर्कमान गेट और मीरदर्द चौक समेत प्रमुख स्थानों पर यातायात की निगरानी होगी।

पुलिसकर्मी तैनात, रैली वालों के लिए पार्किंग तय

मध्य जिले के यातायात उपायुक्त के. रमेश के मुताबिक, यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। रैली में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए एलएन अस्पताल के सामने रेलवे पार्किंग, डीएमआरसी पार्किंग और राजघाट समेत कुछ स्थान निर्धारित किए गए हैं।

प्रमुख चौराहों पर भी विशेष व्यवस्था रहेगी। आपातकालीन वाहनों की आवाजाही के लिए एलएन अस्पताल के आगे अलग रास्ता बनाया जाएगा। जरूरत के अनुसार डीटीसी बसों की आवाजाही भी नियंत्रित की जा सकती है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री ध्यान दें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है।

  • डीबीजी रोड की ओर से आने वाले यात्री: चेम्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस का आउटर सर्कल, मिंटो रोड और भवभूति मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • पूर्वी दिल्ली से आने वाले यात्री: ITO, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग और भवभूति मार्ग से जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 'कल मिलते हैं, साथ चलते हैं', राहुल गांधी ने जारी किया रोडमैप; 1 नवंबर को ऐसे पहुंचें रामलीला मैदान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।