विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हम जंतर-मंतर लेकर रहेंगे', CJP के सौरव और आशुतोष की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी और केजरीवाल

Published: Wed, 14 Oct 2026 11:36 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 12:14 PM (IST)

राहुल गांधी ने कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका को तिरंगा फहराने के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर नाराजगी व्यक्त की है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. राहुल गांधी ने CJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई।

  2. तिरंगा फहराने को अपराध मानना कायरतापूर्ण बताया।

  3. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को संवैधानिक अधिकार कहा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने को लेकर राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट के जरिए नाराजगी जताई है। राहुल ने देश में तिरंगा फहराने के लिए जेल भेजने को कायरता कहा है।

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए तिरंगा फहराना कोई क्राइम नहीं है। इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरता की निशानी है। छात्र, युवा, पत्रकार और इंडी (INDIA) गठबंधन अलग-अलग बैनर के तले हो सकते हैं, लेकिन इन सबका मकसद एक है।'

राहुल ने आगे कहा, 'सभी प्रदर्शन एक हैं- नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं। जंतर-मंतर भारत की जनता का है। हम इसे वापस हासिल करेंगे।'

क्या बोले केजरीवाल?

सीजेपी नेताओं के जेल जाने पर केजरीवाल ने भी एक्स पर पोस्ट कर सरकार से सवाल किया है। उन्होंने पूछा, 'क्या अपने ही देश में अपना झंडा फहराना अपराध है? यह बेहद हास्यास्पद है।'

 

क्या है मामला?

बता दें कि मंगलवार को प्रदर्शनों के लिए प्रतिबंधित किए गए दिल्ली के जंतर-मंतर स्थल पर बिना अनुमति के प्रवेश करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सौरव दास एवं आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया था। इसी क्रम में बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। अब सीजेपी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने ट्वीट किया है कि दोनों को बुधवार सुबह कोर्ट में पेश करने की बात कही गई थी। 

यह भी पढ़ें- CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा गया तिहाड़ जेल? दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

यह भी पढ़ें- 'आशुतोष रांका को जन्मदिन के दिन भेजा जेल', CJP के दोनों नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत पर बोले आजिंक्स शिंदे