विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आशुतोष रांका को जन्मदिन के दिन भेजा जेल', CJP के दोनों नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत पर बोले आजिंक्स शिंदे

Published: Wed, 14 Oct 2026 09:54 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 11:03 AM (IST)

सीजेपी के नेता आशुतोष रांका को जन्मदिन के दिन ही पांच दिन की न्यायिक हिरासत मिली है। उनके साथ प्रवक्ता ...और पढ़ें

सीजेपी के नेता आजिंक्य शिंदे ने मीडिया से की बातचीत। वीडियो ग्रैब

सीजेपी के नेता आजिंक्य शिंदे ने मीडिया से की बातचीत। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. आशुतोष रांका को जन्मदिन पर न्यायिक हिरासत मिली।

  2. सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास भी पांच दिन जेल में।

  3. जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रदर्शन के आरोप में कार्रवाई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जिंदगी के एक नए साल में कदम रखने का दिन जहां जश्न और खुशियों का होना चाहिए था, वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता आशुतोष रांका को जन्मदिन के दिन ही पांच दिन ही न्यायिक हिरासत की सजा मिली है। उनके साथ सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास को भी उतनी ही अवधि के लिए जेल भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

सीजेपी के नेता आजिंक्य शिंदे के मुताबिक, सीजेपी के कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा हुए थे। उन्होंने केवल भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। लेकिन, दिल्ली पुलिस ने इसे अनधिकृत और नियमों के खिलाफ मानते हुए कड़ी कार्रवाई की।

इस प्रदर्शन के चलते आशुतोष रांका और सौरव दास को गिरफ्तार कर पांच दिन के लिए जेल भेज दिया गया। हालांकि, बता दें कि दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई धरना प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित किए गए जंतर मंतर पर जबरन प्रदर्शन करने के लिए सीजेपी नेताओं की घुसपैठ पर किया है।

जन्मदिन पर जेल जाना पड़ा, पर हौसले बुलंद

खास बात यह है कि जिस दिन आशुतोष रांका का जन्मदिन था, 'उसी दिन उन्हें सरकार और प्रशासन के कड़े रुख का सामना करते हुए जेल जाना पड़ा। आजिंक्य ने पत्रकारों से कहा, मैं यह भी कहना चाहूंगा कि अगर सरकार सोचती है कि हमारे दो नेताओं आशुतोष और सौरव को पांच दिनों के लिए जेल भेजकर उन्हें डरा देगी, तो वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने अभी कहा है कि वे सिर ऊंचा करके जेल में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने देश के लोगों से कहा है कि वे नहीं डरेंगे।'

यह भी पढ़ें- 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गिए आशुतोष रांका और सौरव दास, जंतर मंतर पर प्रदर्शन करना पड़ा भारी