जंतर-मंतर पर जबरन घुसने पर CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रवेश करने ...और पढ़ें

प्रतिबंध के बावजूद जंतर मंतर पहुंचने पर दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सौरव दास एवं आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया था। फाइल फोटो
HighLights
जंतर मंतर पर बिना अनुमति प्रवेश के आरोप में गिरफ्तारी।
सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में।
बुधवार सुबह एससीएम कोर्ट में होगी उनकी पेशी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को प्रदर्शनों के लिए प्रतिबंधित किए गए दिल्ली के जंतर-मंतर स्थल पर बिना अनुमति के प्रवेश करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सौरव दास एवं आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया था। इसी क्रम में बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। अब सीजेपी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने ट्वीट किया है कि दोनों को बुधवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इस संबंध में रत्ना सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अभी-अभी सूचना मिली है कि सौरव, आशुतोष और अजिंक्य शिंदे को एक घंटे के भीतर मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन स्थित एससीएम के समक्ष पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, दिल्ली पुलिस बाेली- रिहाई के एक दिन बाद ही किया पीस बॉन्ड का उल्लंघन
यह भी पढ़ें- CJP के सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे दिल्ली पुलिस की हिरासत में, जंतर-मंतर पर रोक के बावजूद पहुंचे
Update at 5:38 AM - Just been informed that Saurav, Ashutosh, and Ajinkya are likely to be produced before the SEM at Mandir Marg Police Station within one hour. FYI, 24 hours timeline will end soon. @Cockroachisback
— Ratna Singh (@whattalawyer) October 14, 2026
