'विजन दिखाने वालों ने ही काटे आवाज उठाने वालों के पर...', दिल्ली भाजपा मुख्यालय में बोले हरमीत सिंह
आम आदमी पार्टी के तीन विद्रोही नेताओं, कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जोरामाजरा ने भाजपा ...और पढ़ें

भाजपा में शामिल होने के बाद हरमीत सिंह पठानमजरा ने आम आदमी पार्टी की पंजाब शाखा पर संगीन आरोप लगाए। वीडियो ग्रैब
HighLights
आप के तीन विद्रोही नेता भाजपा में शामिल हुए।
हरमीत सिंह पठानमाजरा ने आप पर जमकर हमला बोला।
आप ने विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के विद्रोही नेताओं कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जोरामाजरा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह घटना 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले आप के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।
भाजपाई बनते ही आप पर किया हमला
भाजपा में शामिल होने के बाद हरमीत सिंह पठानमाजरा ने कहा, 'जब आप पहली बार पंजाब में आई तो उन्होंने बहुत आकर्षक विजन पेश किया था। उसी वजह से पार्टी इतनी बड़ी व्यवस्था में सरकार बना सकी, लेकिन समय के साथ पंजाब की आवाज उठाने वालों के पंख काट दिए गए...आज पंजाब को 'उड़ता पंजाब' कहा जाता है,भाजपा में शामिल होने के बाद हरमीत सिंह पठानमजरा ने आम आदमी पार्टी की पंजाब शाखा पर संगीन आरोप लगाए। वीडियो ग्रैब लेकिन हम इसे 'उभरता पंजाब' बनाना चाहते हैं। आप ने पंजाब को दलदल में धकेल दिया है। किसी भी अन्य सरकार से ज्यादा कर्ज लेकर आप ने पंजाब को बुरी हालत में छोड़ दिया है।'

आप ने कहा- विधानसभा सदस्यता की जाए रद
तीनों नेता दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे और वहां पार्टी में शामिल हुए। पठानमाजरा और जोरामाजरा सनाउर तथा समाना विधानसभा क्षेत्रों से विधायक हैं। दोनों ने रविवार को आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले पार्टी ने कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया था। आप ने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष से उनकी सदस्यता रद करने की मांग करने का संकेत भी दिया था।
क्या है दल बदलने का पूरा मामला?
बता दें कि अमृतसर उत्तर से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह को जून 2025 में आप से निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने सोमवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।