विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली पुलिस के जवानों ने घेरा मुख्यालय, वकीलों के दबाव में ACP-इंस्पेक्टर के तबादले का हो रहा विरोध

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:40 AM (IST)

दिल्ली पुलिस के जवानों ने वकीलों के दबाव में एसीपी और इंस्पेक्टर के निष्क्रिय यूनिटों में तबादले के विरोध में ...और पढ़ें

वकीलों के दबाव में आकर पूर्वी दिल्ली में एक एसीपी और एक इंस्पेक्टर का निष्क्रिय यूनिटों में तबादला किए जाने के विरोध में घेरा पुलिस मुख्यालय। वीडियो ग्रैब

वकीलों के दबाव में आकर पूर्वी दिल्ली में एक एसीपी और एक इंस्पेक्टर का निष्क्रिय यूनिटों में तबादला किए जाने के विरोध में घेरा पुलिस मुख्यालय। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. वकीलों के दबाव में एसीपी, इंस्पेक्टर का तबादला।

  2. दिल्ली पुलिस जवानों ने मुख्यालय का घेराव किया।

  3. उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की गई।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। वकीलों के दबाव में आकर पूर्वी दिल्ली में एक एसीपी और एक इंस्पेक्टर का निष्क्रिय यूनिटों में तबादला किए जाने के विरोध में दिल्ली पुलिस के जवानों ने पुलिस मुख्यालय का घेराव किया। पुलिस जवानों का कहना था कि यह कार्रवाई पूरी तरह से अनुचित है और इससे पुलिसबल का मनोबल गिरता है।

तीस हजारी कोर्ट परिसर में हुई हिंसा की घटना के बाद यह दूसरा मौका है जब दिल्ली पुलिस के कर्मियों ने अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सीधे तौर पर पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस मुख्यालय के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया था। प्रदर्शन कर रहे जवानों ने उच्च अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप करने और पुलिसकर्मियों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई रोकने की मांग की। इस अप्रत्याशित प्रदर्शन से महकमे में हड़कंप मच गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।