Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गंगाराम अस्पताल में 200 बेड के कैंसर सेंटर का किया उद्घाटन, शिबू सोरेन से भी की मुलाकात

    Updated: Thu, 26 Jun 2025 03:26 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में 200 बिस्तरों वाले कैंसर सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कैंसर मरीजों से मुलाकात की और बताया कि 10% बेड आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। इसके बाद, उन्होंने अस्पताल में भर्ती झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    Hero Image

    सर गंगाराम अस्पताल में कैंसर सेंटर का उद्घाटन करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में 200 बेड वाले कैंसर सेंटर का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर राष्ट्रपति ने अस्पताल के कैंसर मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से बातचीत भी की।

    अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस कैंसर सेंटर में दस प्रतिशत बेड ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के तहत आरक्षित रहेंगे। इससे ईडब्ल्यूएस वर्ग के मरीजों को भी विशेष लाभ मिलेगा।

    शिबू सोरेन से मुलाकात कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की

    शुभारंभ के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन से मुलाकात की। शिबू सोरेन पिछले पांच दिनों से गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं।

    वे किडनी संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, शिबू सोरेन की हालत फिलहाल स्थिर है। राष्ट्रपति ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

     

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें