विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा 40 साल का घोषित अपराधी, तीन मामलों में भी रहा शामिल

Published: Tue, 24 Nov 2026 12:06 PM (IST)

दिल्ली पुलिस की एएटीएस टीम ने 40 वर्षीय घोषित अपराधी राजेश को मुकुंदपुर से गिरफ्तार किया है। वह भलस्वा डेयरी थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था और उसके खिलाफ पहले भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आरोपित लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था।

आरोपित लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था।

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने घोषित अपराधी राजेश को किया गिरफ्तार।

  2. आरोपी राजेश भलस्वा डेयरी मामले में था वांछित।

  3. पहले भी तीन आपराधिक मामलों में रहा है शामिल।

संजय कुमार, बाहरी दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने एक घोषित अपराधी (पीओ) को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान राजेश (40) निवासी मुकुंदपुर दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपित लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था।

पुलिस के अनुसार, राजेश भलस्वा डेयरी थाने में दर्ज मामले में अदालत द्वारा घोषित अपराधी करार दिया था। उसके खिलाफ मामला दर्ज था। आरोपित के खिलाफ पहले भी तीन आपराधिक मामलों में संलिप्तता सामने आ चुकी है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लोकेश्वरन आर. के मार्गदर्शन और एसीपी आपरेशंस दिनेश कुमार की निगरानी में एएटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में एसआई राजेश, एएसआई संदीप और हेड कांस्टेबल अभिषेक खत्री शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- साउथ दिल्ली वालों को जाम से मिलेगी मुक्ति, साकेत से बदरपुर तक बनेगा 8 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

यह भी पढ़ें- यूपी बिहार दिल्ली सहित इन राज्यों में आज स्कूलों की छुट्टी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।