School Closed: यूपी बिहार दिल्ली सहित इन राज्यों में कल स्कूलों की छुट्टी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
कार्तिक पूर्णिमा, गुरुनानक और गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के चलते कल यानी 24 नवंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

School Holiday on 24 November 2026
HighLights
कार्तिक पूर्णिमा, गुरुनानक जयंती के चलते 24 नवंबर को स्कूलों में रहेगी छुट्टी।
दिल्ली में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के चलते कल रहेगा अवकाश।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली, छठ की लंबी छुट्टी के बाद अब स्टूडेंट्स की फिर से बल्ले-बल्ले होने वाली है। यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल व राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में कल यानी 24 नवंबर 2026 को छुट्टी का एलान किया गया है। आपको बता दें कि मंगलवार 24 नवंबर 2026 के दिन का अवकाश गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रखा गया है।
राजधानी दिल्ली में गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के लिए छुट्टी
आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली के स्कूली कैलेंडर में कल की छुट्टी गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के रूप में दर्ज है। ऐसे में दिल्ली के स्कूलों में भी 24 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे।
यूपी, बिहार, बंगाल में कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती
राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में इस 24 नवंबर की छुट्टी कार्तिक पूर्णिमा के पर्व और गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में निर्धारित है।
प्राइवेट स्कूलों के बच्चों स्कूल से प्राप्त करें जानकारी
ऐसे स्टूडेंट्स जो सरकारी के अलावा प्राइवेट/ निजी स्कूलों में पढ़ रहें हैं वे छुट्टी के लिए एक बार अपने स्कूल से संपर्क अवश्य कर लें। क्योंकि, सरकार द्वारा की जाने वाली छुट्टी कभी-कभी प्राइवेट स्कूलों पर लागू नहीं होती है। कई प्राइवेट स्कूल अपने मैनेजमेंट और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों के हिसाब से छुट्टी निर्धारित करते हैं।