दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, प्रयागराज-कानपुर होते हुए पहुंचेगी काशी; PM मोदी बोले- ऐतिहासिक दिन
PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली और काशी के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ किया, जिसे उन्होंने एक ऐतिहासिक ...और पढ़ें

वाराणसी से रात 8:50 बजे चलेगी वंदे भारत स्लीपर को चलाने की शुरुआत 31 अक्टूबर से की गई है। 27 अक्टूबर से इसके टिकटों की बुकिंग की जा रही थी। फाइल फोटो
HighLights
पीएम मोदी ने दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया।
यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस, यात्रा को बनाएगी आरामदायक और तेज।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को काशी (वाराणसी) और दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन दिल्ली और काशी के बीच रेल यात्रा करने वालों के लिए समय की बचत के साथ बेहतर अनुभव प्रदान करेगी।
यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, 'दिल्ली और काशी के बीच रेल यात्रा करने वालों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से समय की बचत के साथ ही उनका अनुभव बेहतर होने वाला है। आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली से सुसज्जित यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है।'
परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी
यह ट्रेन काशी से प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल होते हुए दिल्ली तक चलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सेवा लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों, युवाओं और व्यापारियों की यात्रा को सुगम बनाएगी। उन्होंने आगे लिखा, 'बाबा विश्वनाथ के दर्शन हों या संगम की यात्रा, यह ट्रेन आस्था को अवसर से और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी। इस नई रेल सेवा के लिए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!'
दिल्ली और काशी के बीच रेल यात्रा करने वालों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से समय की बचत के साथ ही उनका अनुभव बेहतर होने वाला है। आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली से सुसज्जित यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2026
बता दें कि यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है, जो आधुनिक सुविधाओं और उन्नत सुरक्षा व्यवस्था से लैस है। इससे काशी-दिल्ली रूट पर यात्रा अधिक आरामदायक और तेज होने की उम्मीद है।
ट्रेन का समय और सारिणी (Time Table)
• वाराणसी से नई दिल्ली (ट्रेन संख्या 27421)
• प्रस्थान: रात 08:50 बजे (वाराणसी जंक्शन)
• आगमन: अगली सुबह 06:10 बजे (नई दिल्ली)
• संचालन: सप्ताह में 6 दिन (शुक्रवार को छोड़कर)
नई दिल्ली से वाराणसी (ट्रेन संख्या 27422)
• प्रस्थान: रात 09:40 बजे (नई दिल्ली)
• आगमन: अगली सुबह 07:10 बजे / 06:45 बजे (वाराणसी)
• संचालन: सप्ताह में 6 दिन (शनिवार को छोड़कर)
मुख्य ठहराव
• प्रयागराज जंक्शन
• कानपुर सेंट्रल
• अलीगढ़ जंक्शन
• गाजियाबाद जंक्शन
यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर मिलेगी नई सुविधा, अब स्क्रीन पर दिखेगा किस कोच में कितनी भीड़
यह भी पढ़ें- 1 नवंबर से गाजियाबाद के लाखों वाहनों की दिल्ली में नो-एंट्री, लोग बोले- गाड़ियों के इंजन ठीक; फिर प्रतिबंध क्यों?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।