विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद, मोबाइल एप और ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन से भी नहीं मिलेगा

Published: Wed, 15 Oct 2025 05:01 PM (IST)

दीपावली और छठ पूजा के दौरान स्टेशनों पर होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली, पुरानी ...और पढ़ें

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद।

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद।

HighLights

  1. प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक।

  2. त्योहारी भीड़ को नियंत्रित करने का फैसला।

  3. बुजुर्गों को प्रतिबंध से छूट।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दीपावली और छठ पूजा के समय होने वाली भीड़ को ध्यान में रखकर कुछ दिनों के लिए बड़े रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति दी जाएगी।

नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और गाजियबाद रेलवे स्टेशन पर 15 से 28 अक्टूबर तक प्लेटफार्म टिकट की बिक्री नहीं होगी। टिकट काउंटर के साथ ही मोबाइल एप और ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से भी प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाने के लिए उनके स्वजन भी प्लेटफार्म टिकट लेकर पहुंच जाते हैं। इससे प्लेटफार्म पर भीड़ बढ़ जाती है। त्योहार के दिनों में यात्रियों की संख्या अधिक बढ़ जाती है।

इस स्थिति में अन्य लोगों को प्लेटफार्म तक आने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी। बुजुर्ग, महिला और अशिक्षित यात्रियों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है, जिससे कि उन्हें परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें- दिल्ली HC से सासंद कार्ति चिदंबरम को मिली राहत, INX मीडिया मामले में लगाई शर्त में दी ढील