पवन खेड़ा पर असम पुलिस के एक्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर, बोले- साथ देते रहेंगे हम
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ असम पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है, उन पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के लिए मंगलवार का दिन अमंगलकारी हो गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर तीन पासपोर्ट रखने का आरोप लगाने के बाद असम पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। असम पुलिस की एक टीम दिल्ली स्थित पवन खेड़ा आवास पर भी पूछताछ के लिए पहुंची थी। हालांकि, वे घर पर नहीं मिले। इसके बाद जहां एक ओर भाजपा ने आरोपों की झड़ी लगा रखी है तो दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर भाजपा को सवालों के घेरे में खड़ा दिया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया खेड़ा का समर्थन
इस संबंध में कांग्रेस नेता दीपक भारद्वाज ने कहा, 'जैसा आप जानते हैं, असम एक बड़ा मुद्दा बन गया है। असम पुलिस को पवन खेड़ा के मामले में दिल्ली भेजा गया है। यह पहली बार नहीं है। भाजपा शासित राज्यों से कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कई बार पुलिस भेजी जा चुकी है।आज यहां दिल्ली कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए हैं। दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में यहां आएंगे और पवन खेड़ा के पूर्ण समर्थन में उनके साथ खड़े रहेंगे।'
#WATCH | Delhi: Congress leader Deepak Bhardwaj says, "As you know, Assam has become a huge issue, where police have been sent from Assam to Delhi for Pawan Khera. This isn't the first time this has happened. It's happened many times that police from BJP-ruled states are sent for… https://t.co/rRrrvAevN1 pic.twitter.com/Xnl80UXPIQ
— ANI (@ANI) April 7, 2026
पवन खेड़ा के क्या बोलने से शुरू हुआ विवाद?
दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत होती है पवन खेड़ा की प्रेस कांफ्रेंस से। पत्रकारों के समक्ष तीन पासपोर्ट की तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया था कि हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास तीन पासपोर्ट हैं। पवन खेड़ा ने सरमा की पत्नी की कथित विदेशी संपत्तियों पर भी स्पष्टीकरण मांगा था। इसके बाद सीएम हिमंत की ओर से शिकायत दर्ज करा दी गई।
दिल्ली पुलिस ने किया असम की पुलिस का सहयोग
इसी आरोप की जांच करने के लिए असम पुलिस की एक टीम मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। टीम के दिल्ली पहुंचने पर असम पुलिस ने दिल्ली पुलिस को औपचारिक रूप से सूचित किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की एक स्थानीय टीम भी वहां पहुंच गई और पूछताछ की कार्यवाही में सहयोग करती दिखी।
असम चुनावों को प्रभावित करने का आरोप
उधर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने उनके पत्नी पर कई पासपोर्ट और विदेशी संपत्तियों से संबंधित आरोप लगाने के लिए पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से प्राप्त 'झूठी जानकारी' का इस्तेमाल किया है। सरमा ने इन आरोपों को असम चुनावों को प्रभावित करने की साजिश और दंडनीय अपराध बताया था। इसके बाद शिकायत दर्ज हुई और पुलिस कार्रवाई शुरू हुई। बता दें कि पवन खेड़ा अपने विवादित बयानों के लिए आए दिन चर्चा में बने रहते हैं।
