एपस्टीन मामले में हरदीप पुरी पर कांग्रेस का बड़ा हमला, पवन खेड़ा ने मांगा इस्तीफा
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी पर 'एपस्टीन फाइल्स' मामले में इस्तीफा देने का दबाव बढ़ाया है। पार्टी का दावा ...और पढ़ें

पवन खेड़ा ने हरदीप पुरी का इस्तीफा मांगा। (पीटीआई)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस ने ''एपस्टीन फाइल्स'' मामले में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी की सफाई को झूठ बताते हुए उन पर इस्तीफा का दबाव बढ़ा दिया है। पार्टी ने दावा किया किया है कि कि यौन हिंसा के अपराधी जेफरी एपस्टीन तथा हरदीप पुरी के बीच 2014 से 2017 के बीच 62 ईमेल का आदान-प्रदान हुआ।
केंद्रीय मंत्रिमंडल से पुरी के तत्काल इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कांग्रेस ने यह दावा भी किया एक बार एपस्टीन से मिलने के उनके दावे गलत हैं क्योंकि पुरी-एपस्टीन के दौरान 14 बैठकें-मुलाकातें हुई। पुरी ने तीन चार मुलाकातों की बात कही थी।
पेट्रोलियम मंत्री की ओर से इन आरोपों से इनकार को अस्वीकार करते हुए कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जून 2014 से लेकर 2017 तक पुरी-एपस्टीन के बीच हुए ईमेल का तारीखों संग ब्यौरा देते हुए कहा कि आरोपों का जवाब देने की बजाय पुरी अपनी सफाई में झूठ बोल रहे और राहुल गांधी की निंदा कर रहे।
उन्होंने दावा किया कि पुरी अपनी सफाई में जो बातें कह रहे उसमें ही उनके असत्य की कलई खुल रही है। मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान शुरू करने से पहले ही एपस्टीन को इसकी जानकारी ईमेल में देने के पुरी के कदम पर सवाल उठाते हुए खेड़ा ने कहा कि 2014 में जब वह सरकार का हिस्सा नहीं थे तो कैसे उन्हें सरकार की आने वाली पालिसी की अग्रिम जानकारी मिल गई और फिर किस हैसियत से उन्होंने इसे एक यौन अपराधी साबित हो चुके व्यक्ति से साझा किया।
कांग्रेस प्रवक्ता ने पुरी तथा एपस्टीन के बीच ईमेल संवादों का हवाला देते हुए कहा कि एपस्टीन ने पुरी को 30 ईमेल भेजे तो पुरी ने एपस्टीन को 32 ईमेल लिखे। उन्होंनें दावा किया कि यह दोनों के बीच गहरे रिश्ते का सबूत है और एपस्टीन का घिनौना चरित्र जानते हुए भी पुरी उसके लिए भारत में प्रबंधक की भूमिका निभा रहे थे।
पवन खेड़ा ने कहा कि सफाई देने से पहले हरदीप पुरी को पहले कैबिनेट से इस्तीफा देना चाहिए और उनसे यह सवाल भी कि आखिर वे लगातार झूठ बोलकर किसको बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
