विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, मिले नदारद; आवास से मिली आपत्तिजनक सामग्री

Published: Tue, 07 Apr 2026 12:37 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2026 06:07 PM (IST)

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर पासपोर्ट संबंधी आरोप लगाने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा मुश्किल ...और पढ़ें

HighLights

  1. पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर असम पुलिस की छापामारी।

  2. हिमंता बिस्वासर्मा की पत्नी पर पासपोर्ट आरोप के बाद कार्रवाई।

  3. छापेमारी के दौरान दिल्ली पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर तीन-तीन पासपोर्ट रखने के आरोप लगाने के बाद अब वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं।

मंगलवार 7 अप्रैल को निजामुद्दीन स्थित पवन खेड़ा के घर पास असम क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची है। उनकी पत्नी ने असम पुलिस में प्रताड़ित करने की शिकायत की थी। जिस संबंध में जांच के लिए असम पुलिस उनके घर पर आई और लगभग दो घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनके आवास पर दिल्ली पुलिस की टीम भी मौजूद रही।

दो घंटे बाद पवन खेड़ा के घर से निकली असम पुलिस

असम पुलिस करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद पवन खेड़ा के घर से निकल गई। जब मौके पर मौजूद पत्रकारों ने असम पुलिस से सवाल किए तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि इस मामले में अभी जांच चल रही है और इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।

पवन खेड़ा के घर आई पुलिस ने मीडिया से बातचीत में कहा, गुवाहाटी के क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है और हम पवन खेड़ा से बात करना चाहते थे।

हम उनकी तलाश में यहां आए लेकिन वह अपने घर पर नहीं थे। हमने घर की तलाशी ली। हमें उनके घर से आपत्तिजनक सामग्री मिली है, जिसका खुलासा अभी नहीं किया जा सकता। उनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं। वहां कहां हैं, इसका अभी पता नहीं चला है लेकिन पता चल जाएगा।

हिमंत बोले- भाग गए खेड़ा

पवन खेड़ा के उनके घर पर न मिलने के बाद हिमंत बिस्व सरमा बोले कि पवन खेड़ा मेरे हिसाब से भाग गया। वह हैदराबाद भाग गए।

क्या बोले थे खेड़ा?

पवन खेड़ा ने सीएम हिमंत की पत्नी रिंकी भुइयां पर आरोप लगाते हुए कहा था, 'हमारे पास ऐसे दस्तावेज हैं जिसने पता चलता है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास तीन पासपोर्ट हैं। पहला UAE का गोल्डन कार्ड है, दूसरा एंटीगुआ और बारबुडा का पासपोर्ट है और तीसरा मिस्र का पासपोर्ट है। इनमें से दो पासपोर्ट इस्लामिक देशों के हैं, फिर भी वे सार्वजनिक रूप से अपने धार्मिक जुड़ाव का दावा करते रहते हैं।'

सीएम हिमंत ने क्या दी थी प्रतिक्रिया

उल्लेखनीय है कि हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी के खिलाफ आरोपों को खारिज करते हुए धमकी दी थी। उन्होंने कहा था, 'पवन खेड़ा, पवन पेड़ा बन जाएगा। वो कांग्रेस नेता के नाम पर एक नाटक है, जिसमें कोई मिठास नहीं है।'

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेता के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। बता दें कि बिस्वा सरमा ने 2015 में कांग्रेस छोड़ दी थी और बीजेपी में शामिल हो गए थे।

यह भी पढ़ें- असम मतदान के तीन दिन पहले सियासी उबाल, हिमंत बिस्व सरमा और पवन खेड़ा में आरोप-प्रत्यारोप

यह भी पढ़ें- '3 पासपोर्ट कैसे हो सकते हैं', कांग्रेस का हिमंत और उनकी पत्नी पर हमला, सीएम ने दी मानहानि की धमकी

 

 

 

 

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।