विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पद्मावत को लेकर सिनेमा घरों के बाहर तैनात रही पुलिस

By JagranEdited By:
Published: Thu, 25 Jan 2018 04:11 PM (IST)

जासं, पश्चिमी दिल्ली : पद्मावत फिल्म को लेकर करणी सेना के विरोध के मद्देनजर क्षेत्र में जगह-जग

पद्मावत को लेकर सिनेमा घरों के बाहर तैनात रही पुलिस
पद्मावत को लेकर सिनेमा घरों के बाहर तैनात रही पुलिस

जासं, पश्चिमी दिल्ली : पद्मावत फिल्म को लेकर करणी सेना के विरोध के मद्देनजर क्षेत्र में जगह-जगह सिनेमाघरों के बाहर पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहा। सिनेमाघरों के बाहर यह तैनाती पूरे दिन बनी रही। अलग-अलग इलाकों में संबंधित थानों के एसएचाओ खुद निगरानी में जुटे रहे। जनकपुरी स्थित सत्यम सिनेमा के बाहर न सिर्फ जनकपुरी थाना के एसएचओ, बल्कि थाने के पुलिसकर्मियों के साथ अ‌र्द्धसैनिक बलों के कई जवान भी निगरानी में जुटे रहे। यहां सुबह से ही पुलिसकर्मियों की डयूटी लग दी गई थी। सिनेमा हॉल के बाहर महिला कांस्टेबलों को भी तैनात किया गया था। ऐसी ही स्थिति नारायणा व विकासपुरी में भी दिखाई दे रही थी। विकासपुरी में सिनेमा हॉल के बाहर निरीक्षक रैंक के अधिकारी की ड्यूटी निगरानी के लिए लगाई गई थी। यहां करीब 40 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।