विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही को क्यों ऑफर की कार? कोर्ट में एक्ट्रेस ने बताई पूरी बात; 200 करोड़ का है केस

Published: Sat, 07 Nov 2026 06:10 AM (IST)

अभिनेत्री नोरा फतेही ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के वसूली मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में ...और पढ़ें

अभिनेत्री नोरा फतेही

अभिनेत्री नोरा फतेही 

HighLights

  1. नोरा फतेही ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान।

  2. सुकेश ने चैरिटी कार्यक्रम में कार ऑफर की।

  3. मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर को निर्धारित है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही ने पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गगनदीप सिंह की अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। नोरा गवाह के रूप में अदालत में पेश हुई थीं। मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर को तय की गई है, जिस दौरान अदालत ने नोरा को पुनः पेश होने का निर्देश दिया है।

चेन्नई में चैरिटी कार्यक्रम के दौरान परिचय

नोरा ने अदालत को बताया कि दिसंबर 2020 में चेन्नई में आयोजित एक चैरिटी कार्यक्रम के दौरान उनका पहली बार सुकेश से संपर्क हुआ था। उन्हें 'एक्सीड एंटरटेनमेंट' नामक एजेंसी के माध्यम से इस कार्यक्रम के लिए बुक किया गया था, जिसकी आयोजक लीना पालोस थीं। चेन्नई में मुलाकात के समय लीना ने खुद को एक नेल आर्टिस्ट्री सैलून की संचालक बताया था।

लीना ने कराया सुकेश से फोन पर संपर्क

अभिनेत्री के अनुसार, कार्यक्रम से पहले जब वह तैयार हो रही थीं, तब लीना अपने परिवार के सदस्यों और दो वीडियोग्राफरों के साथ उपहार लेकर उनसे मिलने आई थीं। उसी समय लीना ने अपने पति सुकेश को फोन मिलाकर स्पीकर पर बात कराई और उनसे परिचय कराया।

कार उपहार में देने का प्रस्ताव

बातचीत के दौरान सुकेश ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नोरा का धन्यवाद किया। उसने खुद को नोरा का बड़ा प्रशंसक बताते हुए भविष्य में अन्य कार्यक्रमों में साथ काम करने की इच्छा जताई। इसी दौरान लीना और सुकेश दोनों ने नोरा को एक कार उपहार में देने की बात कही और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया।

बिना फीस के किया था कार्यक्रम

नोरा ने स्पष्ट किया कि चेन्नई के इस कार्यक्रम के लिए उन्हें कोई फीस नहीं दी गई थी। हालांकि, उनके यात्रा खर्च, स्टाफ, हेयर व मेकअप आर्टिस्ट के खर्च आयोजकों ने उठाए थे और उनके ठहरने का प्रबंध एक पांच सितारा होटल में किया गया था।

यह भी पढ़ें- एनसीआर से दिल्ली आने वाले वकीलों और कोर्ट स्टाफ को सशर्त राहत, पुरानी गाड़ियों के प्रवेश पर HC का बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें- दीवाली के मौके पर हाई अलर्ट पर दिल्ली AIIMS, पटाखे जलाते समय सतर्क रहने की दी सलाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।