विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम, फिर होगी बारिश या निकलेगी धूप? IMD ने जारी किया अपडेट

Published: Fri, 30 Oct 2026 07:46 PM (IST)

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना नहीं जताई ...और पढ़ें

दिल्ली में मौसम का हाल। फोटो-जागरण आर्काइव

दिल्ली में मौसम का हाल। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. शनिवार को दिल्ली में आंशिक बादल, बारिश की संभावना नहीं।

  2. अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा।

  3. पिछले 24 घंटों में मध्यम बारिश से दिल्ली का मौसम सुहावना।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि किसी भी इलाके में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। इसके अलावा अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में नवंबर शुरू होने से पहले गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। देश के कई हिस्सों में चक्रवात अर्नब का असर दिखा। कई राज्यों में भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं दिल्ली-एनसीआर में मध्यम बारिश ने मौसम को सुहावना और एक्यूआई को बेहतर बना दिया।

दिल्ली में शनिवार को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को दिल्ली के किसी भी इलाके में बारिश का अनुमान नहीं है, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री तक रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम का हाल?

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ तूफान और बिजली कड़कने की घटनाएं घटीं। वहीं अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा 15-25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं, जिससे मौसम ठंडा महसूस हुआ।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 1 नंवबर को कांग्रेस के खिलाफ विरोध मार्च निकालेगी BJP, 1984 के दंगा पीड़ित भी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें- वाराणसी - नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार खत्म, शनिवार से चलेगी ट्रेन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।