विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 1 नंवबर को कांग्रेस के खिलाफ विरोध मार्च निकालेगी BJP, 1984 के दंगा पीड़ित भी होंगे शामिल

Published: Fri, 30 Oct 2026 06:26 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 06:51 PM (IST)

कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी दिल्ली में 1 नवंबर को 1984 के दंगा पीड़ितों के साथ मार्च निकालने ...और पढ़ें

भाजपा निकालेगी 1 नवंबर को मार्च। फाइल फोटो

भाजपा निकालेगी 1 नवंबर को मार्च। फाइल फोटो

HighLights

  1. भाजपा 1 नवंबर को दिल्ली में 1984 दंगा पीड़ितों संग मार्च।

  2. कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी मार्च का किया ऐलान।

  3. दिल्ली में तिलक नगर से हरी नगर तक होगा यह प्रदर्शन।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कांग्रेस की प्रस्तावित रैली के विरोध में दिल्ली भाजपा एक नवंबर को पश्चिमी दिल्ली के सिख बहुल क्षेत्र हरिनगर में विरोध मार्च निकालेगी। इसमें सिख समाज के हजारों लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मार्च का नेतृत्व करेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों को सिख समाज आज भी नहीं भूला है। 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक का समय सिख परिवारों के लिए बेहद पीड़ादायक रहा है।

इस दौरान हजारों बेगुनाह सिखों की हत्या की गई और उनके घरों व दुकानों को लूटा और जलाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी की राजनीतिक रीलांच रैली से पहले 1984 के दंगों के लिए सिख समाज से माफी मांगनी चाहिए।

क्या बोले हर्ष मल्होत्रा?

मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राहुल गांधी की राजनीतिक रीलॉन्च के लिए एक नवंबर का दिन चुनकर सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने बताया कि पिछले दस दिनों से सिख समाज के नेता और विभिन्न संस्थाओं के प्रबंधक भाजपा नेताओं से मिलकर विरोध दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। इसके बाद सिख परिवारों और संस्थाओं के आग्रह पर विरोध मार्च निकालने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि दिवाली के सप्ताह में कांग्रेस की बड़ी रैली से दिल्ली के व्यापारियों को भी नुकसान होने की आशंका है। हजारों बाहरी वाहनों के आने से बाजारों में जाम लग सकता है और कारोबार प्रभावित हो सकता है।

वहीं, एक नवंबर से बीएस-6 से पुराने वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लागू होने के कारण रैली में आने वाले वाहनों को लेकर भी परेशानी हो सकती है। इससे प्रदूषण बढ़ने की आशंका भी है।


यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले व्यापारियों की बढ़ी धड़कनें! 1 नवंबर को राहुल गांधी की रैली से दांव पर लगा ₹12000 करोड़ का कारोबार

यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को व्यापारियों ने लिखा पत्र, राहुल गांधी की महारैली टालने का अनुरोध


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।