विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईंधन संकट की आशंका के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने शुरू की डीजल की राशनिंग, मांग के हिसाब से हो रही आपूर्ति

Published: Wed, 13 May 2026 11:01 PM (IST)

पेट्रोलियम कंपनियों ने ईंधन संकट और संभावित मूल्य वृद्धि के कारण डीजल की आपूर्ति में राशनिंग शुरू कर दी है, जिससे पंपों को पिछले साल की मांग के आधार पर डीजल मिल रहा है। हालांकि, दिल्ली में अभी तक किसी बड़ी किल्लत या भीड़ की स्थिति सामने नहीं आई है, और बिक्री में मामूली वृद्धि देखी जा रही है।

राशनिंग करने लगी पेट्रोलियम कंपनियां। (AI Generated Image)

राशनिंग करने लगी पेट्रोलियम कंपनियां। (AI Generated Image)

HighLights

  1. पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल आपूर्ति में राशनिंग शुरू की, मांग बढ़ी।

  2. पंपों को पिछले वर्ष की मांग के आधार पर डीजल मिल रहा।

  3. दिल्ली में अभी तक कोई बड़ी किल्लत या भीड़ नहीं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ईंधन संकट तथा पेट्रोल डीजल के दाम में तेजी की आशंका के बीच पेट्रोलियम कंपनियां अब डीजल की राशनिंग करने लगी है। उनके द्वारा पिछले वर्ष के मांग के आधार पर पंपों को डीजल की आपूर्ति की जा रही है।

हालांकि, इससे पंप संचालकों के लिए कोई बड़ी दिक्कत नहीं आई है। उनके यहां पेट्रोल, डीजल की उपलब्धता सामान्य है।

एक पेट्रोल पंप संचालक में नाम न छापने की शर्त पर बताया कि खासकर दो पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से यह राशनिंग डीजल के मामले में है। पिछले वर्ष की मांग का तुलनात्मक अध्ययन कर उसे आधार पर आपूर्ति की जा रही है जबकि एक वर्ष में डीजल की मांग में करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। वैसे, अभी चिंता की स्थिति नहीं है।

किल्लत के मामले नहीं आए सामने

इस बीच प्रधानमंत्री के अंडमान के बाद से पेट्रोल डीजल की बिक्री में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिल रही है, बल्कि दो-तीन दिन में बिक्री में दो से चार प्रतिशत की तेजी है।

एक पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि इसकी बड़ी वजह गर्मी को लेकर बड़ी मांग दूसरे पेनिक बाइंग भी हो सकती है, लेकिन, किसी भी पंप पर बहुत अधिक भीड़ या तेल की किल्लत होने जैसे मामले अभी तक सामने नहीं आए हैं।

यह भी पढ़ें- PM मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शेयरिंग सफारी की हुई शुरुआत

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के पोटका में ईंधन संकट: पेट्रोल-डीजल की कमी से लोग परेशान; पंपों पर लगी लंबी लाइन




देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।