जमशेदपुर के पोटका में ईंधन संकट: पेट्रोल-डीजल की कमी से लोग परेशान; पंपों पर लगी लंबी लाइन
पोटका, हाता और हल्दीपोखर क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत है, जिससे वाहन चालकों को ईंधन के लिए भटकना पड़ रहा है।
-1778681707173_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, पोटका। हाता, हल्दीपोखर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत देखने को मिल रही है। कई पेट्रोल पंपों पर “नो-स्टॉक” का बोर्ड लगाए जाने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। लोग जरूरी कार्यों के लिए ईंधन की तलाश में एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आ रहे हैं।
स्थिति ऐसी है कि जहां कहीं भी पेट्रोल मिलने की सूचना मिल रही है, वहां वाहन चालकों की लंबी कतार लग जा रही है। बाइक और चारपहिया वाहन चालकों में जल्द से जल्द पेट्रोल भरवाने की होड़ देखी जा रही है। कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।
वहीं कुछ पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। ऐसे पंपों पर सभी ग्राहकों को ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मात्र ₹100 तक का पेट्रोल दिया जा रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि सीमित स्टॉक होने के कारण सभी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
ईंधन संकट के कारण दैनिक कामकाज, व्यापार और आवागमन पर भी असर पड़ता नजर आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग सबसे अधिक परेशान दिखे। लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से जल्द ईंधन आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है, ताकि आम जनजीवन प्रभावित न हो।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।