विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शेयरिंग सफारी की हुई शुरुआत

Published: Wed, 13 May 2026 08:05 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शेयरिंग सफारी की नई व्यवस्था शुरू की गई है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जीनान सफारी करते पर्यटक, फाइल फोटो

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जीनान सफारी करते पर्यटक, फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र की डीजल और पेट्रोल बचाने की के आह्वान का असर न सिर्फ देश के लिए हितकारी साबित होगा, बल्कि जन समुदाय के लिए भी राहतकारी साबित होगा।

प्रधानमंत्री की अपील के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) प्रबंधन ने नई व्यवस्था लागू कर दी है, जिसके अंतर्गत जंगल में अब शेयरिंग सफारी की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई। ऐसें में शेयरिंग सफारी के सात पर्यटक पूरे होने पर्यटकों को केवल सात-सात सौ रुपये ही खर्च करना पड़ेगा। इससे उन लोगों को कम खर्च में जंगल घूमने का माैका मिल सकेगा।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन ने यह कदम डीजल और पेट्रोल की खपत को कम करने के लिए किया है। टाइगर रिजर्व में यह व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत जीनोन गाड़ी पर लागू होगी। जिप्सी से सफारी पूर्ववत संचालित कराई जाएगी।

जंगल सफारी करने के लिए जीनोन वाहन लेने पर पर्यटकों को सभी खर्च मिलाकर वीक एंड पर 4,850 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जबकि सोमवर से शुक्रवार तक पांच दिनों में 4,440 रुपये खर्च करने होते हैं। इसमें सफारी चाहे एक व्यक्ति करे या सात लोग।

ऐसे में कई बार एक, दो या तीन लोग ही साथ में जंगल सफारी करने के लिए पहुंचते हैं तो भी उनको 4,850 रुपये ही खर्च करने पड़ते हैं। पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि टाइगर रिजर्व में करीब 40 जीनाेन वाहन हैं, लेकिन शुरुआत में यह शेयरिंग सफारी की व्यवस्था पांच वाहनों से की जाएगी।

इसमें पर्यटकों के रुचि लेने पर संख्या को बढ़ाया जाएगा। इसमें एक बार में सात पर्यटक बैठ सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह निर्णय पर्यटकों को आपसी सहमति के साथ करना होगा। मतलब, पर्यटकों को तभी शेयरिंग सफारी का फायदा मिलेगा, जबकि उनके बीच आपसी सहमति होगी। फौरी तौर पर भी इसका फायदा नजर आना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- कमजोर की सजा सिर्फ मौत! पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों का ऐसा खौफ कि घर छोड़ने को मजबूर हुए तेंदुए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।