विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 आरोपियों पर तय किए आरोप, सजा मिलने की उम्मीद बढ़ी

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:52 AM (IST)

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए ...और पढ़ें

विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बहुचर्चित नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। एआई इमेज

विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बहुचर्चित नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। एआई इमेज

HighLights

  1. राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 आरोपियों पर आरोप तय किए।

  2. 21 नवंबर को व्यक्तिगत पेशी, 25 से रोजाना सुनवाई।

  3. सीबीआई ने 20,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बहुचर्चित नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने सभी आरोपियों को आगामी 21 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने का सख्त निर्देश दिया है, जिस दिन उनके खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए जाएंगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस केस की रोजाना (डे-टू-डे) सुनवाई 25 नवंबर से शुरू की जाएगी, ताकि ट्रायल को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अदालत में 20,000 पन्नों की एक विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। इससे पहले जांच एजेंसी ने जुलाई महीने में अपनी पहली चार्जशीट पेश की थी, जिस पर अदालत ने 12 अगस्त को संज्ञान लिया था। अदालत के इस कड़े रुख और रोजाना सुनवाई के फैसले के बाद अब इस मामले के दोषियों को जल्द सजा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में क्यों नहीं थम रहा इमारतों के ढहने का सिलसिला? 6 महीने में 7 बड़े हादसे, 30 से ज्यादा लोगों की मौत

यह भी पढ़ें- दिल्ली में दादा के खाते से पोते ने उड़ाए 29.50 लाख; कार खरीदकर दोस्तों के साथ नोएडा, मनाली और नैनीताल में की पार्टी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।